झुंझुनूं, 29 अप्रैल 2025: राष्ट्रीय जाट महासंघ ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए झुंझुनूं में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। यह सभा पुराना बस स्टैंड के पास महासंघ के जिला सचिव उमेद झाझड़िया के नेतृत्व में आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया और इस अमानवीय कृत्य पर आक्रोश व्यक्त किया।

Advertisement's
Advertisement’s

सभा में उपस्थित लोगों ने आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष नागरिकों को मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। इस अवसर पर “पाकिस्तान मुर्दाबाद” और “आतंकवाद मुर्दाबाद” जैसे नारे गूंजते रहे, जिससे उपस्थित लोगों के आक्रोश और राष्ट्रभक्ति का स्पष्ट संदेश मिला।

उमेद झाझड़िया ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, “यह हमला सिर्फ कुछ लोगों पर नहीं, बल्कि पूरे मानवता पर हमला है। इससे यह स्पष्ट है कि आतंकवाद की जड़ें अब भी गहरी हैं और इस पर वैश्विक स्तर पर कड़ा प्रहार आवश्यक है।” उन्होंने सरकार से मांग की कि हमले के दोषियों को जल्द पकड़कर फांसी दी जाए ताकि भविष्य में कोई इस प्रकार की कायराना हरकत करने का साहस न कर सके।

उन्होंने यह भी आग्रह किया कि सरकार पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दे और घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा मुहैया कराए। झाझड़िया ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से भी अपील की कि आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर ठोस रणनीति बनाई जाए।

Advertisement's
Advertisement’s

इस विरोध सभा में कई गणमान्य लोग शामिल हुए, जिनमें योगेश भैड़ा, मनीराम मील, अशोक खेदड़, प्रेमप्रकाश खाजपुर, ओम, पवन बलौदा, ताराचन्द, राजू, सुनिल बिशू, राकेश गावड़िया, विकास बुडानिया, कमल बुड़ानिया, नरेनद्र कुमार, श्रीराम, और सौरभ भैड़ा जैसे नाम प्रमुख रहे। इन सभी ने सरकार से सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और पाकिस्तान पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ाने की पुरजोर मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!