चिड़ावा में ‘सप्त ऋषि’ कवि सम्मेलन आज: देंगे शहीदों को श्रद्धांजलि और होगा साहित्यिक स्मरण

चिड़ावा, 28 अप्रैल 2025: महावीर इंटरनेशनल इंद्रधनुष चिड़ावा के तत्वावधान में आज शाम 7 बजे नगरपालिका के सामने स्थित डॉ. कुसुम लता हॉस्पिटल परिसर में एक भव्य कवि सम्मेलन ‘सप्त ऋषि’ का आयोजन किया जा रहा है।

शहीदों और साहित्यिक विभूति को समर्पित

कार्यक्रम के आयोजक डॉ. एलके शर्मा ने जानकारी दी कि यह विशेष सम्मेलन पुलवामा के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ विश्व की पांच हजार साहित्यिक शख्सियतों में गिने जाने वाले महामहोपाध्याय डॉ. ओमप्रकाश पचरंगिया की पावन स्मृति को समर्पित है।

Advertisement's
Advertisement’s

भगवान परशुराम जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजन

भगवान परशुराम जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित इस कार्यक्रम में उनकी तस्वीर पर श्रद्धासुमन भी अर्पित किए जाएंगे।

देश के प्रख्यात कवियों का होगा समागम

इस कवि सम्मेलन में देश के जाने-माने कवि अपनी सारगर्भित काव्य रचनाओं से श्रोताओं को रस विभोर करेंगे। इनमें प्रमुख रूप से उज्जैन से निशा पंडित, जोधपुर से सुभाष चंद्र सुरीला, जयपुर से वेद दाधीच, गजल सम्राट रमेश राही, नगेंद्र निकुंज और राजस्थान की लोकप्रिय कवयित्री पूजा शर्मा शामिल हैं। कार्यक्रम का कुशल संचालन जाने-माने उद्घोषक मूल सिंह झाझडिया करेंगे।

चिड़ावा में 'सप्त ऋषि' कवि सम्मेलन आज: देंगे शहीदों को श्रद्धांजलि और होगा साहित्यिक स्मरण

पुरुषोत्तम जोशी ‘परसा’ का करेंगे अभिनंदन

इस अवसर पर परासा जोशी साहित्य संस्थान झुंझुनू के अध्यक्ष पुरुषोत्तम जोशी परसा का अभिनंदन किया जाएगा।

Advertisement's
Advertisement’s

विभिन्न क्षेत्रों की गणमान्य हस्तियों की होगी उपस्थिति

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से अनेक गणमान्य व्यक्ति अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जिनमें पूर्व सांसद संतोष अहलावत, पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा (रतनगढ़), पिलानी विधायक पितराम काला, पूर्व विधायक सुभाष पूनिया, भाजपा जिला अध्यक्ष बनवारी लाल सैनी, भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया, जीवेम विजडम सिटी झुंझुनू के अध्यक्ष दिलीप मोदी, मैनेजिंग डायरेक्टर नीरजा मोदी, एसडीएम चिड़ावा डॉक्टर नरेश सोनी, सिंघाना नपा अध्यक्ष विजय कुमार पांडे, चिड़ावा नगर परिषद सभापति सुमित्रा सैनी, राजस्थान शिक्षण संस्थान की चेयरपर्सन नीतिका थालोर, बीसीएमओ डॉक्टर तेज पाल कटेवा, उप जिला अस्पताल पीएमओ डॉक्टर सुमनलता कटेवा, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सुभाष शर्मा, समाजसेवी शीशराम हलवाई और समाजसेवी हुक्मीचंद/संतोष देवी लांबीवाला, भाजपा नगर अध्यक्ष नरेंद्र गिरधर, उपाध्यक्ष पवन शर्मा नवहाल आदि प्रमुख हैं।

यह कवि सम्मेलन साहित्यिक और देशभक्ति की भावना को एक साथ एक मंच पर लाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है, जो निश्चित रूप से श्रोताओं के हृदय पर गहरी छाप छोड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!