चिड़ावा, 28 अप्रैल 2025: चिड़ावा के वार्ड नंबर 4 में पानी की समस्या ने विकराल रूप धारण कर लिया है। पिछले कई महीनों से क्षेत्रवासियों, विशेषकर महिलाओं को पेयजल संकट के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या को लेकर आज वार्ड की दर्जनों महिलाएं एक बार फिर एसडीएम कार्यालय पहुँचीं और उपखंड अधिकारी नरेश सोनी को स्थिति से अवगत कराया।

Advertisement's
Advertisement’s

महिलाओं ने बताया कि क्षेत्र में अधिकांश बोरवेल की मोटरें खराब पड़ी हैं, जिसके चलते नियमित जलापूर्ति बाधित हो गई है। इससे पहले भी आठ दिन पूर्व वार्ड की महिलाओं ने इस गंभीर समस्या को लेकर शिकायत दर्ज करवाई थी, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। महिलाओं का कहना था कि पानी के अभाव में रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं और गर्मी के मौसम में हालात और भी विकट हो गए हैं।

महिला प्रतिनिधियों ने उपखंड अधिकारी से मांग की कि क्षेत्र में खराब पड़ी मोटरों की तुरंत मरम्मत करवाई जाए और पेयजल आपूर्ति को नियमित किया जाए। महिलाओं ने यह भी चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Advertisement's
Advertisement’s

स्थिति की गंभीरता को समझते हुए उपखंड अधिकारी नरेश सोनी ने तत्काल एईएन निरमा बाई को दूरभाष पर निर्देशित किया और जेईएन को मौके पर जाकर समस्या का स्थलीय निरीक्षण कर त्वरित समाधान करने के आदेश दिए। एसडीएम ने भरोसा दिलाया कि क्षेत्रवासियों को शीघ्र राहत पहुँचाई जाएगी।

इस मौके पर सुमन, कमला, मंजू, माया, उषा, निर्मला, संतोष, मीना, संपति, संतरा, रुकसाना, पार्वती सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। सभी ने एक स्वर में पानी की समस्या के शीघ्र समाधान की माँग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!