नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों के ऐलान के बाद आज, सोमवार शाम 6 बजे, राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस अवसर पर देश के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाली 71 विभूतियों को सम्मानित करेंगी। समारोह का आयोजन दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में आज 4 पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 57 पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। जबकि शेष 68 पद्म विजेताओं को अगले महीने आयोजित होने वाले दूसरे चरण में सम्मानित किया जाएगा।

Advertisement's
Advertisement’s

इस वर्ष 139 व्यक्तियों का हुआ पद्म पुरस्कारों के लिए चयन

इस वर्ष कुल 139 व्यक्तियों को पद्म पुरस्कारों के लिए चुना गया है, जिसमें 7 पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री पुरस्कार शामिल हैं। खास बात यह है कि इनमें से 13 व्यक्तियों को मरणोपरांत सम्मानित किया जाएगा। भोजपुरी लोकगायिका शारदा सिन्हा, जापान की सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन के ओसामु सुजुकी और वरिष्ठ राजनेता मनोहर जोशी जैसे प्रतिष्ठित नाम इस सूची में शामिल हैं।

महिलाओं की भागीदारी भी इस वर्ष उल्लेखनीय रही है। इस वर्ष 23 महिलाओं को पद्म सम्मान प्रदान किया जा रहा है। इसके अलावा, 10 विदेशी नागरिकों, अनिवासी भारतीयों (NRI), भारतीय मूल के व्यक्तियों (PIO) और ओवरसीज सिटिजन्स ऑफ इंडिया (OCI) श्रेणी के व्यक्तियों को भी सम्मानित किया जा रहा है।

पद्म विभूषण से सम्मानित होने वाले विभूतियाँ

इस वर्ष पद्म विभूषण सम्मान पाने वालों में शामिल हैं:

  • दुव्वुर नागेश्वर रेड्डी (चिकित्सा क्षेत्र)
  • पूर्व मुख्य न्यायाधीश जगदीश सिंह खेहर (विधि एवं न्याय)
  • कुमुदिनी रजनीकांत लाखिया (कला – नृत्य)
  • लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम (कला – संगीत)
  • एम.टी. वासुदेवन नायर (मरणोपरांत) (साहित्य एवं शिक्षा)
  • ओसामु सुजुकी (मरणोपरांत) (व्यापार और उद्योग)
  • शारदा सिन्हा (मरणोपरांत) (कला – संगीत)
Advertisement's
Advertisement’s

पद्म भूषण से सम्मानित होने वाले प्रमुख नाम

पद्म भूषण से सम्मानित होने वालों में उल्लेखनीय नाम हैं:

  • ए सूर्य प्रकाश (साहित्य एवं शिक्षा)
  • अनंत नाग (कला – अभिनय)
  • बिबेक देबरॉय (मरणोपरांत) (साहित्य एवं शिक्षा)
  • जतिन गोस्वामी (कला – नृत्य)
  • शेखर कपूर (कला – फिल्म निर्देशन)
  • साध्वी ऋतंभरा (सामाजिक कार्य)
  • पी.आर. श्रीजेश (खेल – हॉकी)
  • नन्दमुरी बालकृष्ण (कला – सिनेमा)
  • पंकज पटेल (व्यापार एवं उद्योग)
  • पंकज उधास (मरणोपरांत) (कला – संगीत)

पद्मश्री से सम्मानित होने वाले विविध क्षेत्रों के व्यक्तित्व

113 व्यक्तियों को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा, जिनमें प्रमुख हैं:

  • अरिजीत सिंह (कला – संगीत)
  • अरुंधति भट्टाचार्य (व्यापार एवं उद्योग)
  • अशोक कुमार महापात्रा (चिकित्सा)
  • भरत गुप्त (साहित्य एवं शिक्षा)
  • फारूक अहमद मीर (लोकसेवा)
  • हरचंदन सिंह भट्टी (खेल)
  • जसपिंदर नरूला (कला – संगीत)
  • आर अश्विन (खेल – क्रिकेट)
  • रामदरश मिश्रा (साहित्य एवं शिक्षा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!