Sunday, June 29, 2025
Homeपिलानीमुख्यमंत्री के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर बांटे पीले चावल,...

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर बांटे पीले चावल, सभा में अधिकाधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया

पिलानी, 19 अप्रैल 2025: 20 अप्रैल को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पिलानी आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। उत्सव मैदान पर मुख्यमंत्री की सभा के लिए महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अनीता जांगिड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर पीले चावल वितरित किए जा रहे हैं।

Advertisement's
Advertisement’s

महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अनीता जांगिड़ ने बताया कि पिलानी के लोग पिछले कई वर्षों से भीषण जल संकट का सामना कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पिलानी दौरे पर यमुना जल समझौते पर अहम बैठक की अध्यक्षता करेंगे और साथ ही जनसभा में भी वे जल समस्या के समाधान पर स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। अनीता जांगिड़ पीले चावल बांटते हुए लोगों को बताया कि मुख्यमंत्री का पिलानी आगमन केवल एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि क्षेत्र की बड़ी समस्याओं को सुलझाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर भी है।

Advertisement's
Advertisement’s

महिला मोर्चा उपाध्यक्ष जांगिड़ ने जानकारी दी कि संगठन की ओर से मुख्यमंत्री को कुंभाराम लिफ्ट कैनाल से पिलानी को उसके हिस्से का पानी शीघ्र दिलवाने के लिए एक ज्ञापन भी सभा के दौरान सौंपा जाएगा। लिहाजा कस्बे के लोगों को अधिकाधिक संख्या में सभा में पहुंच कर इस मुद्दे पर एकजुटता प्रदर्शित करनी चाहिए।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!