झुंझुनूं में राष्ट्रीय जाट महासंघ महिला मोर्चा ने गर्मी में पक्षियों के लिए परिंडे लगाए

झुंझुनूं, 18 अप्रैल 2025: भीषण गर्मी में प्यासे पक्षियों को राहत देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय जाट महासंघ महिला मोर्चा ने झुंझुनूं शहर में परिंडे लगाने का अभियान शुरू किया। इसकी शुरुआत केन्द्रीय विद्यालय के पास से की गई, जहां संगठन की महिला पदाधिकारियों ने पेड़ों पर परिंडे बांधे।

Advertisement's
Advertisement’s

महिला मोर्चा की जिला संयोजक संतोष चौधरी लालपुरिया ने बताया कि संगठन की ओर से एक महीने तक यह अभियान लगातार चलाया जाएगा। इसके तहत शहर के विभिन्न हिस्सों में पक्षियों के लिए परिंडे बांधने का कार्य किया जाएगा, जिससे गर्मी में पक्षियों को पानी मिल सके।

इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने वालों में रितू चौधरी, सरोज बाला, कमला देवी, सुलेखा, विनोद देवी, रेखा, दयाकौर और मुकेश देवी प्रमुख रूप से शामिल रहीं।

ब्लॉक प्रभारी संतोष तेतरवाल, सलाहकार सुमन रायल कटेवा, उपाध्यक्ष शरबती कस्वां और सचिव विमला नूनिया ने शहर के विभिन्न हिस्सों में परिंडे बांधने का संकल्प लिया और कहा कि इस अभियान को जन सहयोग से सफल बनाया जाएगा।

Advertisement's
Advertisement’s

पर्यावरण संरक्षण और जीवों के प्रति संवेदनशीलता की यह पहल शहरवासियों के लिए प्रेरणादायक बन रही है। महासंघ की महिलाएं इस अभियान को स्कूलों, पार्कों और सार्वजनिक स्थानों तक ले जाकर इसे जन आंदोलन का रूप देने की तैयारी में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!