बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत भड़ौंदा कलां में दो विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

झुंझुनूं, 17 अप्रैल 2025: झुंझुनूं जिले के ग्राम भड़ौंदा कलां में बाल अधिकारिता विभाग द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह आयोजन जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक अरविन्द ओला के निर्देशन में संपन्न हुआ।

यह कार्यक्रम नरसाराम पुरोहित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय और एल.बी.एस. सीनियर सेकेंडरी स्कूल में क्रमशः आयोजित किए गए। आगामी अक्षय तृतीया व पीपल पूर्णिमा पर अबूझ सावा की संभावनाओं को देखते हुए, इस पहल को बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा की रोकथाम के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया।

Advertisement's

छात्र-छात्राओं को दी गई महत्वपूर्ण जानकारियाँ

कार्यक्रम के दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की टीम ने विद्यार्थियों को बाल विवाह, बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति, मानव तस्करी, पोक्सो एक्ट तथा गुड टच-बैड टच जैसे अहम विषयों पर जागरूक किया।

जिला समन्वयक महेश कुमार मांजू, केस वर्कर नरेंद्र सिंह भाटी एवं सुमन ने छात्रों और स्कूल स्टाफ से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध घटना की जानकारी तत्काल 1098 हेल्पलाइन या संबंधित अधिकारियों को दें, जिससे बच्चों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जा सके।

छात्रों को बाल विवाह से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्परिणामों के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

बच्चों ने ली बाल विवाह रोकने की शपथ

कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने बाल विवाह रोकने की शपथ ली। सभी ने यह संकल्प लिया कि वे स्वयं तो बाल विवाह से दूर रहेंगे ही, साथ ही यदि उनके आस-पास ऐसी कोई घटना होती है, तो वे उसकी जानकारी अवश्य देंगे।

Advertisement's
Advertisement’s

उपस्थित शिक्षक व स्टाफ का विवरण

नरसाराम पुरोहित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से:

  • प्रधानाचार्या सुमन
  • उपप्रधानाचार्य राजीव कुमार व संगीता गर्वा
  • जयप्रकाश, सरोज धायल, रतिराम
  • अरुण कुमार झुरिया, ललित कुमार पटसोया
  • सुभाष सिंह शेखावत, रामकिशन सैनी
  • किरण सैनी, सरोज शर्मा, तनुजा
  • मंजू कुमारी, अंकित कुमार, सुनिल कुमार
  • विनोद कुमार, श्याम सुंदर सैनी
  • मोहिनी देवी व पुष्पा

एल.बी.एस. सीनियर सेकेंडरी स्कूल से:

  • संस्था प्रधान सुरेन्द्र सिंह
  • प्रधानाचार्य विनोद कुमार
  • समिति अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह
  • संदीप कुमार, हीरालाल कुमावत
  • रूद्धी शर्मा, कमलेश कुमार, बुगलाल सिंह
  • मुकेश कुमार सैनी, लक्ष्मी, पूनम शर्मा
  • सहित समस्त स्टाफ एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a comment

error: Content is protected !!