नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस: सोनिया-राहुल समेत कांग्रेस नेताओं के खिलाफ ईडी की चार्जशीट, 25 अप्रैल को अगली सुनवाई

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बहुचर्चित नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा कदम उठाते हुए कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, ओवरसीज कांग्रेस प्रमुख सैम पित्रोदा, सुमन दुबे और अन्य के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। यह चार्जशीट दिल्ली स्थित राउज एवेन्यू कोर्ट में प्रस्तुत की गई है। अगली सुनवाई की तारीख 25 अप्रैल 2025 निर्धारित की गई है।

यह मामला एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) और यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ा है, जिसमें इन दोनों संस्थाओं के जरिए अपराध से अर्जित संपत्ति के लेन-देन का आरोप है। सूत्रों के अनुसार, इस मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी फिलहाल कानूनी सलाह ले रही है और वकीलों से विचार-विमर्श के बाद अपना आधिकारिक पक्ष रखेगी।

Advertisement's
Advertisement’s

ईडी की कार्रवाई: 751.9 करोड़ की संपत्ति जब्त

प्रवर्तन निदेशालय अब तक इस मामले में करीब 751.9 करोड़ रुपये की संपत्तियों की जब्ती कर चुका है। इसमें से 661.69 करोड़ रुपये की संपत्तियाँ AJL से और 90.21 करोड़ रुपये की संपत्तियाँ यंग इंडिया से जुड़ी हैं।
ईडी ने पीएमएलए (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) के तहत ये जब्ती दिल्ली, मुंबई और लखनऊ में की है।

चार्जशीट में क्या है आरोप?

चार्जशीट के अनुसार, यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने AJL की बहुमूल्य संपत्तियों को केवल 50 लाख रुपये में प्राप्त कर लिया, जबकि AJL पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) का 90.21 करोड़ रुपये का कर्ज बकाया था। कांग्रेस पार्टी ने यह कर्ज माफ कर दिया, जिससे AJL की सारी संपत्ति यंग इंडियन को ट्रांसफर हो गई।

AJL की रियायती जमीनों का दुरुपयोग

AJL को विभिन्न शहरों में समाचार पत्र प्रकाशन के उद्देश्य से रियायती दरों पर जमीनें दी गई थीं। वर्ष 2008 में AJL ने अपना प्रकाशन कार्य बंद कर इन जमीनों का वाणिज्यिक उपयोग करना शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने आपराधिक साजिश के तहत यंग इंडियन के जरिए इन संपत्तियों पर नियंत्रण कर लिया।

शेयरधारिता में गिरावट और सत्ता का हस्तांतरण

चार्जशीट के अनुसार, AJL में पहले 1000 से अधिक शेयरधारक थे, लेकिन यंग इंडियन के नियंत्रण में आने के बाद यह संख्या घटकर महज 1% रह गई। यंग इंडियन अब AJL की सहायक कंपनी बन चुकी है, जिससे सोनिया गांधी और राहुल गांधी का परोक्ष रूप से उस पर नियंत्रण स्थापित हो गया।

Advertisement's

Advertisement’s

सोनिया गांधी और राहुल गांधी से हो चुकी है पूछताछ

इस मामले में ईडी ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी के अलावा ऑस्कर फर्नांडिस (अब दिवंगत), मोतीलाल वोरा (अब दिवंगत), सुमन दुबे और सैम पित्रोदा से पूछताछ की है। चार्जशीट में इन सभी के नाम आरोपी के रूप में दर्ज किए गए हैं।

सुब्रमण्यम स्वामी का बयान

बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने इस कार्रवाई को लेकर ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा:

“ईडी ने मेरी शिकायत के आधार पर नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!