महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर “फुले अंबेडकर वाहन रैली” में भाग लेने के लिए चिड़ावा से संयुक्त दल झुंझुनू रवाना

चिड़ावा, 11 अप्रैल 2025: महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को झुंझुनू जिला मुख्यालय पर आयोजित “फुले अंबेडकर वाहन रैली” में भाग लेने के लिए चिड़ावा के गोगा जी की ढाणी से सैनी समाज तथा अनुसूचित जाति-जनजाति समाज के लोगों का संयुक्त प्रतिनिधिमंडल रवाना हुआ। यह रैली सामाजिक समरसता, समानता और सामाजिक न्याय के मूल्यों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई।

Advertisement's
Advertisement’s

इस अवसर पर रवाना हुए दल ने एकता, भाईचारे और सामाजिक सहयोग की मिसाल कायम करते हुए एकजुटता का संदेश दिया। दल का नेतृत्व सैनी सेवा संस्थान पिलानी ब्लॉक के महामंत्री सन्तोष कुमार सैनी ने किया।

रैली में शामिल प्रमुख सदस्य

  • काशी राम सैनी
  • बाबूलाल सैनी (SI)
  • रामविलास सांखला
  • सुनील सैनी (वरिष्ठ अध्यापक)
  • गंगाधर मास्टर, शेरसिंह मास्टर
  • सुनील राजोरिया
  • बजरंग (सहायक विकास अधिकारी)
  • संदीप मावंडिया, मनोज सांखला, पवन सांखला
  • पुष्पेन्द्र सैनी (वाइस प्रिंसिपल)
  • धर्मवीर सैनी, मनोज सैनी, यस सैनी
  • राकेश तंवर, बाबूलाल टेलर
  • धर्मपाल कटारिया, गंगाधर पार्षद, देवेंद्र पार्षद
  • मूलचंद सांखला, बाबूलाल सांखला, रोहताश गोरिवान
  • रामजीलाल कटारिया, राजेश कटारिया, अविनाश सिंगोदिया
  • बीजू सैनी, हजारीलाल महारानियां, प्रमोद सैनी (खुडाना)
Advertisement's

Advertisement’s

रैली में प्रतिभाग करने वाले सदस्यों ने महात्मा फुले और डॉ. भीमराव अंबेडकर के सामाजिक योगदान को स्मरण करते हुए समाज में समानता व शिक्षा के प्रसार का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!