सिंघाना, 11 अप्रैल 2025: शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में दो युवक घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह दुर्घटना सिंघाना रोड पर गाड़ाखेड़ा गांव के पास हुई।

Advertisement's

जानकारी के अनुसार, गाडाखेडा़ निवासी विक्रम और राजू अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों युवक सड़क पर गिर गए और घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस चालक कीर्तन चौधरी और ईएमटी रमेश कुमार ने मौके पर घायलों को प्राथमिक उपचार प्रदान किया और तत्पश्चात दोनों को उप जिला अस्पताल चिड़ावा लाया गया। वहां चिकित्सक मनोज जानू ने घायलों का इलाज किया।

Advertisement's
Advertisement’s

डॉक्टर ने प्राथमिक जांच के बाद बताया कि राजू की हालत गंभीर है, जिस कारण उसे झुंझुनूं के उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं विक्रम को चिड़ावा अस्पताल में ही भर्ती किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!