पिलानी में पानी के लिए प्रदर्शन, ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन सड़क पर उतरा

पिलानी, 10 अप्रैल 2025: पिलानी शहर इन दिनों गंभीर जलसंकट का सामना कर रहा है। भीषण गर्मी की दस्तक के साथ ही पानी की समस्या विकराल रूप ले चुकी है। नगर पालिका द्वारा शहरभर में स्थापित की गईं पेयजल टंकियां पिछले चार महीनों से सूखी पड़ी हैं, जिससे स्थानीय नागरिकों की दैनिक दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हो रही है।

शहर के विभिन्न मोहल्लों में रहने वाले लोग सुबह से ही पानी की तलाश में भटकते नजर आते हैं। जलदाय विभाग और नगर पालिका की लापरवाही के खिलाफ अब नागरिकों का आक्रोश सड़कों पर उतर आया है।

Advertisement's
Advertisement’s

AIDYO ने उठाया मोर्चा, जल आंदोलन की शुरुआत

पानी के इस संकट के खिलाफ आज से ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन (AIDYO) ने मोर्चा संभालते हुए जल आंदोलन की शुरुआत की। आंदोलन की शुरुआत पिलानी के व्यापारियों का मोहल्ला क्षेत्र से हुई, जहां बड़ी संख्या में आमजन, महिलाएं, बच्चे, सामाजिक कार्यकर्ता और व्यापारी एकत्रित हुए।

आंदोलन का नेतृत्व कमलेश अग्रवाल, कुलडाराम, डॉ. रविकांत, सद्दाम हुसैन, मक्खन सिंह, नौशाद, शंकर दहिया, असलम, नंदलाल सैनी, जावेद, संदीप शर्मा आदि कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए प्रशासन को चेतावनी दी कि जब तक स्थायी समाधान नहीं मिलेगा, आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

आंदोलनकारियों की प्रमुख मांगें

AIDYO ने प्रशासन के समक्ष निम्नलिखित प्रमुख मांगें रखीं:

  1. शहर की सभी सूखी टंकियों को तत्काल भरवाया जाए।
  2. शहर में पानी की टंकियों की संख्या बढ़ाई जाए।
  3. बंद पड़े बोरवेल्स को खराब मोटरों की मरम्मत कर तत्काल चालू किया जाए।
  4. स्थायी समाधान के रूप में पिलानी को नहरी पानी की आपूर्ति दी जाए।
Advertisement's

Advertisement’s

आमजन की आवाज

आंदोलन में शामिल लोगों का कहना है कि यह संकट किसी एक मोहल्ले, धर्म या वर्ग का नहीं, बल्कि पूरे पिलानी का है। स्थानीय निवासी गायत्री देवी का कहना है, “पानी की इतनी भयंकर किल्लत मैंने कभी नहीं देखी। छोटे बच्चे तक बाल्टी लेकर लाइन में लगते हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!