चिड़ावा: गर्मी में जीवों की प्यास बुझाने आगे आया गर्ल्स पावर महिला मंडल, ‘परिंडा एवं टंकी अभियान’ शुरू किया

चिड़ावा, 8 अप्रैल 2025: क्षेत्र में गर्मी के मौसम को देखते हुए पशु-पक्षियों के लिए जल की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गर्ल्स पावर महिला मंडल द्वारा ‘परिंडा एवं जीवों के लिए टंकी अभियान’ की शुरुआत की गई। इस नेक कार्य का शुभारंभ खड़ेश्वर महाराज के कर-कमलों से प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए जल संवर्धन और जीवदया के महत्व पर बल दिया।

Advertisement's
Advertisement’s

महिला मंडल द्वारा यह अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल मानी जा रही है, जिसमें न सिर्फ परिंडे टांगे जा रहे हैं, बल्कि सार्वजनिक स्थानों पर जानवरों के लिए पानी की टंकियां भी स्थापित की जा रही हैं।

सक्रिय सहयोगियों ने निभाई अहम भमिका

अभियान में मंडल की संयोजिका नेहा सैनी व सह-संयोजिका पूजा शर्मा के साथ-साथ सदस्यगण — सरिता, ओमप्रकाश, गीता सैनी, कोमल सैनी, अनिता, संगीता कुमारी, प्रियंका महला, प्रिया, रवि शर्मा, इंदिरा नायक तथा ललिता देवी ने विशेष रूप से योगदान दिया। सभी ने मिलकर विभिन्न क्षेत्रों में परिंडे लगाए और टंकियों की स्थापना की।

अभियान का उद्देश्य

गर्मी के तीव्र प्रकोप में जब जलस्रोत सूख जाते हैं, तब पशु-पक्षियों को पीने का पानी मिलना अत्यंत कठिन हो जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए महिला मंडल ने यह अभियान प्रारंभ किया है, जिससे जीवों को जल की सुविधा निरंतर मिल सके।

Advertisement's
Advertisement’s

स्थानीय समाज ने सराहा प्रयास

स्थानीय लोगों ने गर्ल्स पावर महिला मंडल की इस सेवा भावना की भूरी-भूरी प्रशंसा की है और इसे अनुकरणीय उदाहरण बताया है। मंडल की इस पहल ने समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य भी किया है, जिससे अन्य संगठन भी प्रेरणा ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!