मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने झुंझुनूं के सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर को किया सम्मानित, विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मिला सम्मान

झुंझुनूं, 7 अप्रैल 2025: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर राजधानी जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में झुंझुनूं जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ छोटेलाल गुर्जर को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान जिले में टीबी उन्मूलन के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया। समारोह में जिला क्षय रोग अधिकारी (डीटीओ) डॉ विजय मांजू भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Advertisement's
Advertisement’s

इस अवसर पर डॉ गुर्जर ने कहा कि, “यह सम्मान झुंझुनूं जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, और पूरी चिकित्सा टीम के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। हमने जिला कलक्टर रामावतार मीणा के नेतृत्व व मार्गदर्शन में टीबी उन्मूलन की दिशा में ठोस कार्ययोजना बनाकर उसे जमीनी स्तर पर लागू किया।” उन्होंने बताया कि जिले की 144 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित करवाना इस दिशा में एक बड़ी उपलब्धि रही है।

Advertisement's
Advertisement’s

कार्यक्रम में राज्य के चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर, प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़, तथा अन्य उच्चाधिकारी भी उपस्थित रहे। सभी ने डॉ गुर्जर और उनकी टीम को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!