दिल्ली में निजी स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर भड़कीं आतिशी, कहा – ‘बीजेपी सरकार ने लूट की दी खुली छूट’

नई दिल्ली: दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी ने राजधानी में निजी स्कूलों द्वारा की जा रही फीस वृद्धि को लेकर मौजूदा बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जैसे ही दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनी, वैसे ही निजी स्कूल संचालकों ने अभिभावकों को लूटने का सिलसिला शुरू कर दिया।

सरकार से आतिशी की तीन प्रमुख मांगें

  1. फीस वृद्धि पर तुरंत रोक लगाई जाए।
  2. सभी निजी स्कूलों की ऑडिट करवाई जाए।
  3. ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर ही फीस बढ़ाने की अनुमति मिले, वह भी अधिकतम 1-2% तक।
Advertisement's
Advertisement’s

आतिशी ने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिन स्कूलों पर कभी सख्ती थी, वे अब बेलगाम हो चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के शासन में निजी स्कूलों को पूरी तरह खुली छूट दे दी गई है और सरकार की चुप्पी उनके साथ मिलीभगत को दर्शाती है।

“आप” सरकार की तुलना में मौजूदा सरकार फेल: आतिशी

आतिशी ने याद दिलाया कि आम आदमी पार्टी की सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल में निजी स्कूल संचालकों की मनमानी पर रोक थी। हर साल स्कूलों की फीस ऑडिट होती थी, और यदि अनधिकृत रूप से फीस बढ़ाई जाती थी, तो उन्हें फीस वापस करनी पड़ती थी

उन्होंने कहा,

हमारी सरकार एक-एक पैसे का हिसाब लेती थी। लेकिन अब तो लूट को सरकारी सहमति मिल चुकी है।

अभिभावकों का आक्रोश

दिल्ली के कई प्रतिष्ठित निजी स्कूलों जैसे इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल और डीपीएस (दिल्ली पब्लिक स्कूल) में पढ़ने वाले छात्रों के अभिभावक लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर हैशटैग्स के जरिए कई लोग आतिशी और आम आदमी पार्टी को टैग कर मदद की गुहार लगा रहे हैं।

Advertisement's

Advertisement’s

आतिशी ने कहा कि अभिभावक उन्हें लगातार कॉल कर रहे हैं और कह रहे हैं कि “आप फीस माफ कराइए“, जबकि आम आदमी पार्टी इस समय विपक्ष में है।
उन्होंने कहा,

यह सरकार पर से भरोसा उठने का संकेत है। जब जनता विपक्ष से राहत मांग रही है, तब सरकार की जवाबदेही कहां है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!