टमकोर में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने किया स्कूल विकास कार्यों का लोकार्पण

झुंझुनूं, 6 अप्रैल 2025: रविवार को टमकोर स्थित महाप्रज्ञा इंटरनेशनल स्कूल में एक विशेष समारोह आयोजित हुआ, जिसमें केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने भाग लिया। इस दौरान दोनों मंत्रियों ने स्कूल परिसर में नव निर्मित रसोईघर और खेल मैदान का विधिवत लोकार्पण किया।

Advertisement's
Advertisement’s

संस्था का कार्य अनुकरणीय: मदन दिलावर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मदन दिलावर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना हमेशा से एक चुनौती रहा है, लेकिन महाप्रज्ञा इंटरनेशनल स्कूल इस दिशा में बेहतरीन कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय अब अन्य संस्थानों के लिए प्रेरणास्रोत बन रहा है।

बेहतर शिक्षा से ही बनेंगे श्रेष्ठ नागरिक: अर्जुन मेघवाल

अर्जुन मेघवाल ने अपने संबोधन में संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि किसी भी समाज की उन्नति का आधार उसकी शिक्षा व्यवस्था होती है। उन्होंने कहा कि महाप्रज्ञा स्कूल ग्रामीण क्षेत्र में बच्चों को संस्कारों और आधुनिक शिक्षा का संयोजन प्रदान कर रहा है, जो सराहनीय है।

न्यायिक प्रक्रिया में तेजी लाने पर केंद्र सरकार का जोर

पत्रकारों द्वारा लंबित मामलों के संबंध में पूछे गए प्रश्न पर केंद्रीय मंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार ADR (वैकल्पिक विवाद समाधान) प्रणाली को सशक्त करने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सभी अदालतों को इस प्रणाली से जोड़ा जाएगा जिससे न्यायिक प्रक्रिया में पारदर्शिता, सरलता और गति आएगी, और आमजन को त्वरित न्याय मिलेगा।

Advertisement's

Advertisement’s

स्थानीय नागरिकों व विद्यालय परिवार की रही उपस्थिति

इस आयोजन में विद्यालय स्टाफ, छात्र-छात्राएं, अभिभावक व स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। सभी ने मंत्रियों के विचारों को प्रेरणादायक बताया और विद्यालय की प्रगति की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!