चिड़ावा, 4 अप्रैल 2025: प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत सौर ऊर्जा अपनाने वाले उपभोक्ताओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अजमेर डिस्कॉम के अधिशाषी अभियंता कार्यालय में इन्डक्शन कुकटॉप वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा झुंझुनू के जिला महामंत्री राजेश दहिया ने कहा कि यह योजना आमजन को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगी और ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देगी।

Advertisement's
Advertisement’s

इस आयोजन में अधिशाषी अभियंता सुरेंद्र धनखड़, सहायक अभियंता आजाद सिंह, सहायक अभियंता सोलर झुंझुनू विनोद कुमार, सहायक राजस्व अधिकारी सुरेश कुमार, कनिष्ठ अभियंता ग्रामीण दीपिका गोदारा, कनिष्ठ अभियंता शहर अरुण बदसीवाल सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उपस्थित उपभोक्ताओं ने योजना की सराहना करते हुए कहा कि इससे उनके बिजली बिल में राहत मिलेगी और साथ ही पर्यावरण संरक्षण में भी सहयोग होगा। कार्यक्रम में अधिकारियों ने योजना की विस्तृत जानकारी दी और सौर ऊर्जा को अपनाने के लाभों के बारे में जागरूक किया।

Advertisement's
Advertisement’s

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना देश में स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा को प्रोत्साहित करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है, जिससे प्रत्येक नागरिक आत्मनिर्भर बन सकेगा। यह योजना ऊर्जा संरक्षण के साथ-साथ सतत विकास को भी मजबूत करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!