लाम्बा गोठड़ा में सेवा की परंपरा बरकरार, परिवार ने समाजहित में किया योगदान

चिड़ावा, 3 अप्रैल 2025: चिड़ावा के गांव लाम्बा गोठड़ा में स्वर्गीय ओमवति देवी की पांचवीं पुण्यतिथि पर उनके परिवार द्वारा सेवा और दान की परंपरा को आगे बढ़ाया गया। इस वर्ष भी परिवार ने गांव के शहीद जवान सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय और अजीतपुरा बालाजी मंदिर में पंखे भेंट किए।

Advertisement's
Advertisement’s

हर वर्ष की तरह इस बार भी विद्यालय को दो पंखे तथा मंदिर को दो पंखे प्रदान किए गए, जिससे छात्र-छात्राओं और श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी। इस अवसर पर लाम्बा गोठड़ा के सरपंच संजय कुमार सैनी, विक्रम लाम्बा, विकास लाम्बा, पंकज नूनियां, संतकुमार नूनियां, धर्मपाल नूनियां, कमलेश नूनियां, अमरसिंह नूनियां, बच्चन सिंह समेत विद्यालय स्टाफ व ग्रामीण मौजूद रहे।

Advertisement's
Advertisement’s

गौरतलब है कि ओमवति देवी का निधन 3 अप्रैल 2020 को हुआ था। तब से उनके परिवार ने हर वर्ष पुण्यतिथि पर समाजहित में योगदान देने की परंपरा कायम रखी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!