सूरजगढ़: पुलिस थाना सूरजगढ़ और एजीटीएफ टीम चिडावा की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ग्राम काकोड़ा में दबिश देकर विक्रम पुत्र विधाधर (निवासी काकोड़ा, थाना सूरजगढ़, जिला झुंझुनू) को एक अवैध पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास कोई वैध लाइसेंस या अनुज्ञापत्र नहीं मिलने पर हथियार जब्त कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

आरोपी का है आपराधिक इतिहास, जांच जारी

गिरफ्तार आरोपी विक्रम पर पहले से ही सूरजगढ, नारनौल व सिंघाना थनों में मारपीट सहित छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि उसने यह अवैध हथियार कहां से प्राप्त किया और इसका उपयोग किस उद्देश्य से करने की योजना बना रहा था।

टीम को 10,000 रुपये इनाम की घोषणा, हिस्ट्रीशीट खोलने के आदेश

पुलिस प्रशासन ने इस सफल कार्रवाई के लिए टीम की हौसला अफजाई करते हुए 10,000 रुपये इनाम देने की घोषणा की है। साथ ही, आरोपी विक्रम की हिस्ट्रीशीट खोलने के आदेश जारी किए गए हैं, जिससे उसके आपराधिक रिकॉर्ड पर नजर रखी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!