Thursday, June 19, 2025
Homeचिड़ावाचिड़ावा उप जिला अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन की सुविधा शुरू, मरीजों को...

चिड़ावा उप जिला अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन की सुविधा शुरू, मरीजों को मिलेगा लाभ

अब अस्पताल में होगी सोनोग्राफी, निजी लैब पर निर्भरता खत्म

चिड़ावा, 1 अप्रैल 2025: चिड़ावा उप जिला अस्पताल में अब मरीजों को सोनोग्राफी जांच के लिए निजी लैब पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। राज्य सरकार द्वारा अस्पताल को 22 लाख रुपये की लागत से नई सोनोग्राफी मशीन उपलब्ध करवाई गई है। मंगलवार को भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया ने फीता काटकर मशीन का लोकार्पण किया। इससे पहले मरीजों को जांच के लिए निजी लैब में हजारों रुपये खर्च करने पड़ते थे, लेकिन अब यह सुविधा सरकारी अस्पताल में ही उपलब्ध होगी।

Advertisement's
Advertisement’s

सुविधा मिलने से समय और धन दोनों की होगी बचत

लोकार्पण समारोह के दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन उपलब्ध होने से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि आर्थिक बोझ भी कम होगा।

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की दिशा में बड़ा कदम

अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन की सुविधा मिलने से मरीजों को काफी सहूलियत होगी। विशेषज्ञों के अनुसार, यह मशीन आधुनिक तकनीक से लैस है और इससे जांच की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। इस नई सुविधा से अस्पताल में आने वाले मरीजों की संख्या में वृद्धि होने की संभावना है।

चिड़ावा उप जिला अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन की सुविधा शुरू, मरीजों को मिलेगा लाभ

क्षेत्रवासियों को मिलेगा सीधा लाभ

पीएमओ डॉ सुमन लता ने कहा कि सोनोग्राफी सुविधा मिलने से गर्भवती महिलाओं, पेट संबंधी बीमारियों और अन्य चिकित्सीय समस्याओं के निदान में तेजी आएगी। स्थानीय निवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे अस्पताल की सेवाओं में एक महत्वपूर्ण सुधार होगा।

Advertisement's
Advertisement’s

इस मौके पर सीएमओ सुमनलता कटेवा, बीसीएमओ तेजपाल कटेवा, डॉ रघुवीर मिल, डॉ शंभु पंवार, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र गिरधर, ओमप्रकाश सोनी, पूर्व पार्षद रविकांत शर्मा, पार्षद अंकित भगेरिया, प्रकाश गुर्जर, बाबूलाल वर्मा, बी.एल. वर्मा, सुरेश भूकर, ख्याली राम, राजेश कुमावत, हर्षवर्धन सिंह शेखावत, के एम मोदी, राजेंद्र ढाका, पवन शर्मा नवहाल, अमित सैनी (गोलू), मोहित तांडयत, गंगाधर सैनी, अशोक शर्मा, राजेंद्र सैनी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस लोकार्पण के साथ ही चिड़ावा उप जिला अस्पताल में एक और आधुनिक सुविधा जुड़ गई है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!