चिड़ावा के मंड्रेला मोड़ पर हुआ सार्वजनिक ट्यूबवेल का उद्घाटन, पानी संकट से मिलेगी राहत

चिड़ावा, 31 मार्च 2025: शहर के वार्ड नंबर 30 में पानी संकट से जूझ रहे स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिली है। सोमवार को मंड्रेला मोड़ स्थित सार्वजनिक ट्यूबवेल का विधिवत उद्घाटन किया गया।

Advertisement's
Advertisement’s

इस अवसर पर पार्षद संतोष देवी, युवा नेता सुरेश भूकर और पार्षद सरिता भूकर ने ट्यूबवेल का उद्घाटन किया। स्थानीय निवासियों ने खुशी जाहिर करते हुए पार्षद के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में जे. पी. चौधरी, रतन, पवन, संजय लाटा, अमित, विकास, रामचंद्र, सिंह राम, इंदिरा पूनिया, सरिता, कमला, सुमन और पिंकी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

ट्यूबवेल के उद्घाटन से वार्डवासियों को पेयजल संकट से काफी हद तक राहत मिलेगी। लंबे समय से यहां के निवासी पानी की कमी से परेशान थे, जिसके समाधान के लिए यह ट्यूबवेल एक कारगर कदम साबित होगा।

Advertisement's
Advertisement’s

स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए पार्षद संतोष देवी, सरिता भूकर और सुरेश भूकर के प्रयासों को सराहा और विश्वास जताया कि आगे भी इस प्रकार की जनहितकारी योजनाएं लागू होती रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!