Sunday, June 22, 2025
Homeदेशसुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 15 नक्सली ढेर

सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 15 नक्सली ढेर

सुकमा, छत्तीसगढ़: सुकमा जिले के गोगुंडा की पहाड़ी में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भारी मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 15 नक्सलियों को मार गिराया। घटना के दौरान दोनों ओर से भारी गोलीबारी हुई, जिसमें दो जवान भी घायल हो गए।

नक्सली कमांडर जगदीश की मौजूदगी की सूचना

जिले के केरलापाल थाना क्षेत्र के गोगुंडा की पहाड़ी पर नक्सली कमांडर जगदीश के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) और सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) के जवानों को ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया।

Advertisement's
Advertisement’s

रात 12 बजे शुरू हुआ ऑपरेशन

जानकारी के अनुसार, ऑपरेशन की शुरुआत रात 12 बजे की गई थी। सुरक्षाबल गुप्त सूचना के आधार पर गोगुंडा पहाड़ी की ओर बढ़े और सुबह 6 बजकर 50 मिनट पर मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षाबलों ने इस अभियान में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की और 15 नक्सलियों को मार गिराया।

जवानों की हालत स्थिर

मुठभेड़ के दौरान घायल हुए दोनों जवानों को रायपुर के अस्पताल में रेफर किया गया है। एसपी किरण चव्हाण ने वॉर रूम से इस पूरे ऑपरेशन की निगरानी की। मुठभेड़ स्थल से सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के ऑटोमेटिक हथियार भी बरामद किए हैं।

Advertisement's
Advertisement’s

बस्तर में आईईडी ब्लास्ट में जवान घायल

इससे पहले शुक्रवार को नारायणपुर जिले के बेड़माकोटी इलाके में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी ब्लास्ट में एक जवान घायल हो गया था। बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि घायल जवान को तत्काल नारायणपुर के जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!