Sunday, June 22, 2025
Homeनवलगढ़ब्राह्मण समाज ने नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल का किया सम्मान

ब्राह्मण समाज ने नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल का किया सम्मान

नवलगढ़, 28 मार्च 2025: गौड़ ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष पवन शर्मा देरवाला के नेतृत्व में नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल का उनके निवास स्थान पर भव्य स्वागत किया गया। विधायक को साफा और दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया।

Advertisement's
Advertisement’s

सम्मान समारोह में शामिल हुए गणमान्य

इस अवसर पर भाजपा नेता महेश बसावतिया, भाजपा नेता शंकरलाल शर्मा, ब्रह्मण समाज के वरिष्ठ नेता शिवचरण पुरोहित, पुजारी सेवक महासंघ (रजि) जिलाध्यक्ष विनोद पुजारी, रामचंद्र पाटोदा और सुरेंद्र शर्मा समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

मंदिर पुजारियों की समस्याएं उठाई गईं

समारोह के दौरान पुजारी सेवक महासंघ के जिलाध्यक्ष विनोद पुजारी और संरक्षक महेश बसावतिया ने विधायक विक्रम सिंह जाखल को मंदिर पुजारियों की दुर्दशा और मंदिर माफी की जमीन पर हो रहे अवैध कब्जों से अवगत कराया। उन्होंने आग्रह किया कि प्रशासन इन मामलों में जल्द हस्तक्षेप करे।

Advertisement's
Advertisement’s

विधानसभा में उठेगा मुद्दा

विधायक विक्रम सिंह जाखल ने आश्वासन दिया कि मंदिर पुजारियों की समस्याओं और जमीन विवादों को लेकर वे विधानसभा में आवाज उठाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार के समक्ष इन मांगों को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया जाएगा ताकि उचित समाधान निकाला जा सके।

समारोह में मौजूद समाज के लोगों ने विधायक के सहयोग और तत्परता की सराहना की और उनके प्रयासों को सराहा।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!