Wednesday, August 27, 2025
Homeझुन्झुनूमेघवाल समाज संघ की साधारण सभा की बैठक संपन्न, ने पदाधिकारी चुने...

मेघवाल समाज संघ की साधारण सभा की बैठक संपन्न, ने पदाधिकारी चुने गए

झुंझुनू, 23 मार्च 2025: मेघवाल समाज संघ (रजि.) जिला शाखा, झुंझुनू की साधारण सभा की बैठक 23 मार्च 2025 को डॉ. अंबेडकर भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सुभाष चंद्र सेवदा ने की। इसमें 12 जनवरी 2025 को आयोजित वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह की समीक्षा की गई।

Advertisement's
Advertisement’s

सदस्यों ने जिले में आयोजित प्रथम वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। उन्होंने इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया और भविष्य में इसी तरह के आयोजन करने पर बल दिया। समारोह ने वरिष्ठ नागरिकों में सम्मान और उत्साह का संचार किया, जिससे समाज के प्रति उनकी सेवाओं को रेखांकित किया गया।

साधारण सभा में संगठन की मजबूती और सामाजिक विकास के लिए नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। सर्वसम्मति से सुभाष मेघवाल (जवाहरपुरा) को जिलाध्यक्ष, ग्यारसीलाल जिनोलिया (बडागांव) को उपाध्यक्ष और सुदेश कुमार गोठवाल (खुडाना) को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।

संघ ने आगामी बैठक में जिलेभर में व्यापक सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया। इस अभियान के तहत समाज के माननीय सदस्यों को संगठन से जोड़कर समाज के विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

Advertisement's
Advertisement’s

बैठक में संरक्षक बलवीर सिंह काला, उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार काला (कमांडेंट), जिला महासचिव संगठन विकास काला, कोषाध्यक्ष अशोक गर्वा, महासचिव अजय काला, विधि सलाहकार एडवोकेट सुनील सेवदा, एडवोकेट सीताराम सेवदा, सरपंच महावीर सिंह जोईया, सुभाष चंद्र न्यासर, अशोक मंडार, करनी राम बरवड, दिनेश बडजात्या, मनोज चंदानी, मुकेश महरिया, सवाई सिंह सर्वा, अनिल बाडेटिया, राकेश कुमार सिरोहा, रामानंद आर्य, प्रभुदयाल गहन, शीशराम सिलोलिया, धर्मपाल देवठिया, राजकमल भीमसर, ओमप्रकाश आलरिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

बैठक का संचालन विकास काला (जिला महासचिव-संगठन) ने किया। उन्होंने समाज की एकता और विकास के लिए सभी सदस्यों को मिलकर काम करने का आह्वान किया।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!