पिलानी के लाल ने किया गौरवान्वित: सशस्त्र सीमा बल कांस्टेबल दिनेश कुमार ने ऑल इंडिया पुलिस शूटिंग चैंपियनशिप में जीता सिल्वर मेडल

पिलानी, 23 मार्च 2025: झुंझुनूं जिले के पिलानी क्षेत्र के गांव दूदी निवासी कांस्टेबल दिनेश कुमार (सशस्त्र सीमा बल) ने तमिलनाडु पुलिस द्वारा चेन्नई में आयोजित 25वीं ऑल इंडिया पुलिस शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 एमएम पिस्टल इवेंट में सिल्वर मेडल हासिल किया है। कांस्टेबल दिनेश कुमार के इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में मेडल हासिल करने पर उनके गांव में जश्न का माहौल है।

Advertisement's
Advertisement’s

श्रीराम फाइनेंस, सिंघाना के शाखा प्रबंधक विकास धतरवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि दिनेश कुमार की इस उपलब्धि से उनके परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके इस सम्मानजनक प्रदर्शन पर गांववासियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है।

पिलानी के लाल ने किया गौरवान्वित: सशस्त्र सीमा बल कांस्टेबल दिनेश कुमार ने ऑल इंडिया पुलिस शूटिंग चैंपियनशिप में जीता सिल्वर मेडल

तमिलनाडु पुलिस की मेजबानी में 17 से 22 मार्च, 2025 तक तमिलनाडु कमांडो स्कूल ट्रेनिंग सेंटर, ओथिवाक्कम, चेंगलपट्टू जिले में आयोजित प्रतियोगिता में असम राइफल्स ने ओवरऑल चैम्पियनशिप ट्रॉफी जीती, जबकि सीमा सुरक्षा बल ने ओवरऑल रनर-अप ट्रॉफी हासिल की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!