Thursday, June 19, 2025
Homeपिलानीपिलानी में विद्युत विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने होली स्नेह मिलन का...

पिलानी में विद्युत विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने होली स्नेह मिलन का किया आयोजन

सेवाकाल की यादें साझा कर दिवंगत साथियों को दी श्रद्धांजलि

पिलानी, 15 मार्च 2025: अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, पिलानी के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने शनिवार को कार्यालय परिसर स्थित हनुमान मंदिर में होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में पूर्व कर्मचारियों ने एक-दूसरे से मिलकर होली के पर्व की शुभकामनाएँ दीं और अपने सेवाकाल के अनमोल अनुभव साझा किए।

Advertisement's
Advertisement’s

होली मिलन में भावनात्मक पलों की झलक

इस स्नेह मिलन समारोह में कर्मचारियों ने निगम में बिताए गए अपने कार्यकाल की यादें ताजा कीं। कई सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने कार्यकाल के रोचक संस्मरण सुनाए, जिससे माहौल हंसी-मजाक और आत्मीयता से भर गया। इस अवसर पर कर्मचारियों ने एक-दूसरे को रंगों के इस पर्व की बधाइयाँ दीं और संगठन के प्रति अपने समर्पण को याद किया।

दिवंगत कर्मचारियों को दी श्रद्धांजलि

स्नेह मिलन के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने दिवंगत साथी मोहर सिंह और लीलाधर कटारिया को श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि दोनों कर्मचारी निगम के प्रति अपनी निष्ठा और सेवाभाव के लिए सदैव याद किए जाएंगे। उनके योगदान को सम्मानपूर्वक याद करते हुए सभी ने मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Advertisement's
Advertisement’s

झुंझुनू में सम्मान समारोह की जानकारी साझा

समारोह के दौरान नन्दलाल सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को झुंझुनू में भी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में दिवंगत कर्मचारियों की पत्नियों को निगम स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही, 75 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी विशेष सम्मान प्रदान किया जाएगा।

सेवानिवृत्त कर्मचारियों की उपस्थिति ने बढ़ाया आयोजन का महत्व

इस कार्यक्रम में गजानंद शर्मा, मनीराम जांगिड़, पुरुषोत्तम भटैया, नन्दलाल सैनी, दयाचंद पूनिया, हरिकिशन शर्मा, नत्थु सिंह सोनानिया, सुभाषचंद कस्वां, सुगन सिंह, घनश्याम, रामचंद्र यादव, ओमप्रकाश शर्मा, रोहिताश्व बीका, रोहिताश्व गुर्जर, भीमसिंह, गुगनसिंह, मदनलाल स्वामी, सीताराम सैनी, ताजु खान, सांवरमल योगी, शिवकुमार शर्मा, किशोरसिंह समेत कई अन्य सेवानिवृत्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!