समाचार झुंझुनूं 24
पल-पल की खबर
☰ कैटेगरी
📰 कैटेगरी
Uncategorizedअन्तर्राष्ट्रीयअपराधअलसीसर-मलसीसरउदयपुरवाटीउदयपुरवाटीखेतड़ीखेलगुढागुढागौड़जीचिड़ावाचूरूजयपुरझुन्झुनूडुंडलोददेशदेश-विदेश-राज्यनरहड़नवलगढ़नीमकाथाना

राजस्थान उच्च न्यायालय और अधीनस्थ न्यायालयों के ग्रीष्मकालीन समय में बदलाव

15 अप्रैल से 27 जून तक रहेगा नया समय, न्यायालय और कार्यालयों के समय में हुआ परिवर्तन

झुंझुनूं, 11 मार्च: राजस्थान उच्च न्यायालय और प्रदेश के सभी अधीनस्थ न्यायालयों के कार्य समय में आगामी ग्रीष्मकाल के लिए परिवर्तन किया गया है। यह संशोधित समय 15 अप्रैल 2025 से 27 जून 2025 तक प्रभावी रहेगा।

Advertisement's
Advertisement’s

उच्च न्यायालय का नया कार्य समय

राजस्थान उच्च न्यायालय में न्यायालय का समय प्रातः 8:00 बजे से मध्याह्न 1:00 बजे तक रहेगा, जिसमें 10:30 बजे से 11:00 बजे तक मध्यान्तर होगा। उच्च न्यायालय का प्रशासनिक कार्यालय प्रातः 7:30 बजे से मध्याह्न 1:00 बजे तक कार्य करेगा, जिसमें 10:30 बजे से 10:45 बजे तक का मध्यान्तर रहेगा।

अधीनस्थ न्यायालयों के समय में भी बदलाव

अधीनस्थ न्यायालयों का न्यायालयीन समय प्रातः 8:00 बजे से मध्याह्न 12:30 बजे तक रहेगा, जिसमें 10:00 बजे से 10:15 बजे तक का मध्यान्तर होगा। वहीं, अधीनस्थ न्यायालयों के कार्यालय प्रातः 7:30 बजे से मध्याह्न 1:00 बजे तक संचालित होंगे, जिनमें 10:00 बजे से 10:15 बजे तक का मध्यान्तर निर्धारित किया गया है।

पीठासीन अधिकारी करेंगे अतिरिक्त कार्य

अधीनस्थ न्यायालयों में पीठासीन अधिकारी प्रातः 7:30 बजे से 8:00 बजे तक और मध्याह्न 12:30 बजे से 1:00 बजे तक अपने चैम्बर में कार्य करेंगे।

Advertisement's
Advertisement’s

उच्च न्यायालय प्रशासन ने जारी किए आदेश

इस संबंध में आदेश राजस्थान उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार (प्रशासन) शैलेन्द्र व्यास द्वारा जारी किया गया। प्रदेशभर के न्यायालयों में इस आदेश को लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a comment

error: Content is protected !!
BREAKING
समाचार झुंझुनूं 24 पर पढ़ें झुंझुनूं, राजस्थान, देश और दुनिया की ताजा खबरें चिड़ावा, पिलानी, झुंझुनूं, खेतड़ी और राजस्थान की हर बड़ी अपडेट सबसे पहले क्रिकेट, राजनीति, शिक्षा, मौसम और लाइव अपडेट्स लगातार देखें