सामाजिक सुधारों में योगदान देने वाली महिलाओं का जिला कलक्टर ने किया सम्मान

झुंझुनूं, 7 मार्च 2025: महिला दिवस 2025 की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय जाट महासंघ (महिला मोर्चा) की पदाधिकारियों को सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर आवास पर किया गया, जिसमें जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने प्रशंसा पत्र देकर महिला पदाधिकारियों को सम्मानित किया

Advertisement's
Advertisement’s

सम्मान समारोह में कई गणमान्य हुए शामिल

कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश सलाहकार शीशराम नेहरा ने की, जबकि प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र क्यामसरिया और प्रदेश सचिव रामकुमार झाझड़िया के सानिध्य में आयोजन संपन्न हुआ।

जिला संयोजक शिक्षाविद् संतोष चौधरी ने कहा कि महासंघ की इन महिलाओं द्वारा किए गए कार्य अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणादायक हैं

Advertisement's
Advertisement’s

सामाजिक सुधारों में योगदान देने वाली महिलाओं को मिला सम्मान

इस अवसर पर ब्लॉक प्रभारी संतोष तेतरवाल, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष चौधरी, उपाध्यक्ष चंद्रकला चौधरी, उपाध्यक्ष शरबती कस्वां, सलाहकार सुमन रायल, महासचिव रितु गढ़वाल, सचिव चंद्रकला भाम्बू, संतोष बुडानिया, विमला नूनिया, सिलोचना देवी, डॉ. अरुणिमा और रामेश्वरी डारा को महिलाओं के उत्थान और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ किए गए प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया

महिला दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित इस सम्मान समारोह में महिलाओं की सशक्त भूमिका को रेखांकित किया गया और समाज में उनके योगदान की सराहना की गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!