खाटूश्याम मन्दिर पुजारी परिवार के श्याम सिंह चौहान आए चिड़ावा, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत, श्याम भक्तों से फाल्गुन मेले पर की चर्चा

चिड़ावा, 5 मार्च 2025: खाटूश्याम मन्दिर पुजारी परिवार के श्याम सिंह चौहान आज चिड़ावा पहुंचे। यहां अडूकिया स्कूल के पास स्थित श्याम मन्दिर में उनका भव्य स्वागत किया गया। श्याम भक्त महेन्द्र सैनी ने श्याम सिंह चौहान का माल्यार्पण व साफ़ा पहना कर सम्मान किया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा की।

Advertisement's
Advertisement’s

श्याम सिंह चौहान ने मन्दिर में उपस्थित श्रद्धालुओं से खाटू श्याम जी के वार्षिक फाल्गुन मेले के बारे में काफी देर चर्चा की। श्याम सिंह चौहान सूरजगढ़ से चिड़ावा आए थे, बाद में वे खाटू के लिए रवाना हो गए।

खाटूश्याम मन्दिर पुजारी परिवार के श्याम सिंह चौहान आए चिड़ावा, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत, श्याम भक्तों से फाल्गुन मेले पर की चर्चा

इस अवसर पर अभिषेक सैनी, जगदीश सैनी, महिपाल वर्मा, सुभाष सैनी, अंकित सैनी, श्यामलाल सैनी, चन्दन, लक्की, पंकज, कपिल, निखिल, साहिल सैनी, बजरंग लाल कटारिया सहित अन्य श्याम भक्त उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!