Wednesday, April 1, 2026
Homeपिलानीफागोत्सव 2025: पिलानी के गोपीनाथ मन्दिर में महा शिवरात्रि पर हुआ आगाज...

फागोत्सव 2025: पिलानी के गोपीनाथ मन्दिर में महा शिवरात्रि पर हुआ आगाज 17 दिवसीय कार्यक्रम का, होली पर होंगे विशेष आयोजन

पिलानी, 27 फरवरी 2025: पिलानी में महा शिवरात्रि पर फागोत्सव 2025 का बुधवार रात 9 बजे शानदार आगाज हुआ। मुख्य बाजार स्थित प्राचीन श्री गोपीनाथ मन्दिर में ढप्प और चंग का विधिवत पूजन कर 17 दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मौजूद फाग के रसिया धमाल की बेहतरीन प्रस्तुतियों पर जम कर थिरके।

श्री गोपीनाथ मन्दिर संघ के सदस्य गोविन्द पाण्डे ने बताया कि लगातार 7वें वर्ष आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यकर्ताओं ने आयोजन की तैयारियां भी 15 दिन पहले ही शुरू कर दी थी। गोविन्द पाण्डे ने जानकारी दी कि 17 दिवसीय फागोत्सव कार्यक्रम में स्थानीय व शेखावाटी क्षेत्र की प्रसिद्ध ढप्प और चंग मंडलियों द्वारा धमाल की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

Advertisement's
Advertisement’s

प्रमुख आकर्षण

12 मार्च: मंडावा के कलाकारों द्वारा धमाल की प्रस्तुति व फूलों की होली

13 मार्च: स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियां व फूलों की होली

14 मार्च: गैर का जुलूस होगा और अबीर व गुलाल की होली

विशेष प्रस्तुतियों के दौरान श्री गोपीनाथ मन्दिर संघ के सदस्यों के लिए ड्रेस कोड भी लागू किया गया है।

Advertisement's

ये रहे मौजूद

फागोत्सव 2025 के उद्घाटन के अवसर पर श्री गोपीनाथ मन्दिर संघ के कुलदीप सिंह गहलोत, विकास कुमावत, श्रवण कुमावत, सुनील मेड़तिया, नितिन गुप्ता, शुभम वर्मा, दीपक सोनी, मनीष जाखोदिया, कर्ण सिंह, विक्रम सिंह मोकावत, अशोक सेन, निषित जाखोदिया, हिमांशु जाखोदिया, बंटी मित्तल, मयंक हलवाई, गिरीश सोनी, अरुण सोनी, पंकज सोनी, अरुण पाण्डे, विकास पाण्डे, आर्यन नोवाल, धुव्र पाण्डे, लक्ष्य पाण्डे, उदय सिंह, नन्दलाल गहलोत, राहुल पंवार, विकास सैनी, सुनील जांगिड़, बिट्टू शर्मा, मुकेश मोदी, ताराचंद चोटिया, सुधीर पाण्डे, श्यामलाल पाण्डे, विक्रम भार्गव, अनुपम जाखोदिया, आदित्य कुमावत, विमल शर्मा व अन्य धमाल प्रेमी मौजूद रहे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!