Saturday, March 14, 2026
Homeचिड़ावाजिला कलेक्टर से मिले पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (जीणी) के...

जिला कलेक्टर से मिले पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (जीणी) के विद्यार्थी, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता पर की चर्चा

चिड़ावा, 24 फरवरी 2025: पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, जीणी के विद्यार्थियों ने आज शैक्षणिक भ्रमण के दौरान जिला कलेक्टर राम अवतार मीणा से मुलाकात की। जिला कलेक्टर ने विद्यालय के 150 छात्र-छात्राओं के इस दल के साथ शैक्षिक गतिविधियों पर भी चर्चा की।

Advertisement's
Advertisement’s

छात्र-छात्राओं ने कलेक्ट्रेट का भ्रमण करते हुए वहां विभिन्न कार्यालयों की कार्य प्रणाली को समझा। जिला कलेक्टर से मुलाकात के दौरान छात्र-छात्राओं ने उनसे सिविल सेवा परीक्षा में चयन से सम्बन्धित कई सवाल किए, जिस पर जिला कलेक्टर ने इस प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी हेतु उपयोगी सुझाव देते हुए बच्चों को प्रेरित किया।

जिला कलेक्टर से मिले पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (जीणी) के विद्यार्थी, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता पर की चर्चा

शैक्षणिक भ्रमण के दौरान पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, जीणी के विद्यार्थियों ने जिला मुख्यालय स्थित दैनिक भास्कर समाचार पत्र की प्रिंटिंग प्रेस का भी अवलोकन किया तथा समाचार पत्र के प्रकाशन की प्रक्रिया को समझा।

छात्र-छात्राओं ने जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष न्यायालय (झुंझुनू), नेहरू उद्यान व राणीसती मन्दिर का भ्रमण भी किया।

Advertisement's
Advertisement’s

प्रधानाचार्य सुनीता कंवर ने बताया कि उमेश चेजारा, मांगेराम, शेर सिंह, सुनीता, अरविन्द, सुरेश मान, पूजा, खुशबू, सांवरमल, संदीप, राकेश, कमलेश आदि स्टाफ सदस्य शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों के साथ रहे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!