रायबरेली में राहुल गांधी का दो दिवसीय दौरा: प्रियंका गांधी को भी बताया सांसद

रायबरेली, उत्तर प्रदेश: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बृहस्पतिवार को ऊंचाहार क्षेत्र में एक कार्यक्रम को संबोधित किया, जहां उन्होंने अपनी बहन प्रियंका गांधी को भी रायबरेली की सांसद बताते हुए यह कहा कि यह देश की एकमात्र लोकसभा सीट है जहां से दो सांसद हैं।

रायबरेली के लोगों को धन्यवाद

राहुल गांधी ने कार्यक्रम में रायबरेली के लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं को पिछले लोकसभा चुनाव में दिए गए समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, “यह सिर्फ एक राजनीतिक रिश्ता नहीं है, यह एक पारिवारिक रिश्ता है। मैं आपको तहे दिल से धन्यवाद देता हूं।”

Advertisement's
Advertisement’s

उन्होंने रायबरेली के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा, “आपकी जो भी समस्याएं हैं, चाहे रायबरेली में हों या संसद में, मैं हमेशा उपलब्ध हूं। बस मुझे बताएं कि क्या करने की जरूरत है और मैं उसे पूरा करूंगा।” उन्होंने लोगों से प्रियंका गांधी को भी रायबरेली आमंत्रित करने का आग्रह किया।

रायबरेली के दो सांसद: राहुल गांधी का बयान

अपने संबोधन में राहुल गांधी ने कहा, “रायबरेली शायद भारत का एकमात्र निर्वाचन क्षेत्र है जिसके दो सांसद हैं- एक मैं हूं और दूसरी प्रियंका हैं। कभी-कभी उन्हें भी आमंत्रित करें। वह मुझे वायनाड बुलाती हैं और मैं जाता हूं। वह भी रायबरेली से सांसद हैं, इसलिए आपको उन्हें भी यहां बुलाना चाहिए।”

राहुल गांधी के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसे प्रियंका गांधी ने साझा करते हुए लिखा, “रायबरेली हमारा परिवार है और परिवार का हर हुक्म सिर माथे पर।”

प्रियंका गांधी का वायनाड से चुनाव जीतना

गौरतलब है कि राहुल गांधी 2019 में केरल के वायनाड से सांसद चुने गए थे। 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने रायबरेली और वायनाड दोनों सीटों से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की थी। हालांकि, बाद में उन्होंने वायनाड सीट छोड़ दी, जिसके उपचुनाव में प्रियंका गांधी निर्वाचित हुईं।

राहुल गांधी ने रायबरेली और अपने परिवार के बीच गहरे संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा, “यह सिर्फ एक राजनीतिक रिश्ता नहीं, बल्कि एक भावनात्मक जुड़ाव भी है।” उन्होंने रायबरेली की जनता से प्रियंका गांधी को भी आमंत्रित करने का आग्रह किया।

Advertisement's
Advertisement’s

ढाबे पर रुके राहुल गांधी, किया लोगों से संवाद

कार्यक्रम के बाद राहुल गांधी मुंशीगंज स्थित एक ढाबे पर रुके, जहां उन्होंने समोसे का स्वाद चखा और स्थानीय लोगों से बातचीत की। उनके साथ अमेठी के कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी, पूर्व विधायक अजय पाल सिंह सहित पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!