Friday, June 20, 2025
Homeदेशबारिश का अलर्ट! दिल्ली में बादलों की गड़गड़ाहट, पंजाब-हरियाणा समेत कई राज्यों...

बारिश का अलर्ट! दिल्ली में बादलों की गड़गड़ाहट, पंजाब-हरियाणा समेत कई राज्यों में सावधानी जरूरी

नई दिल्ली: देशभर में मौसम ने अब करवट ले ली है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड का असर कम होता नजर आ रहा है। दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिससे अब धूप भी महसूस होने लगी है। हालांकि, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और बारिश का सिलसिला अभी भी जारी है, जिससे ठंड में राहत मिलना मुश्किल है।

चिल्लई ठंड का दौर खत्म होने की उम्मीद

जम्मू-कश्मीर में चिल्लई ठंड का दौर 19 फरवरी को समाप्त हो जाएगा, जिससे ठंड में थोड़ी कमी आने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में भी बर्फबारी का दौर लगातार जारी है।

Advertisement's
Advertisement’s

दिल्ली में बारिश की संभावना

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली के मौसम को लेकर नया अपडेट जारी किया है। दिल्ली में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है और सुबह के समय हल्का कोहरा या स्मॉग देखा गया। IMD के अनुसार, 19 और 20 फरवरी को दिल्ली में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

दिल्ली का आज का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। IMD ने बताया कि कल (17 फरवरी) से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और लद्दाख में हल्की बारिश हो सकती है।

यूपी में हल्का कोहरा, बारिश की संभावना नहीं

उत्तर प्रदेश के मौसम को लेकर विभाग ने जानकारी दी है कि राज्य के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में मौसम सामान्य रहेगा। सुबह और देर रात हल्का कोहरा रह सकता है, लेकिन बारिश या घने कोहरे की कोई चेतावनी नहीं है।

Advertisement's
Advertisement’s

बिहार में शुष्क मौसम और तापमान में गिरावट

बिहार में मौसम शुष्क रहेगा और घने कोहरे या बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। अधिकतम तापमान 24 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 10 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 1 से 3 डिग्री तक गिर सकता है, लेकिन उसके बाद धीरे-धीरे तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।

राजस्थान में हल्की बारिश की संभावना

राजस्थान में 15 फरवरी को मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहा। बाड़मेर में सबसे ज्यादा तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि करौली में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 48 घंटों में तापमान 1 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। 17 से 20 फरवरी के बीच राज्य के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!