सूरजगढ़ में सरोजिनी नायडू की जयंती पर राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन, महाराजा सूरजमल को दी श्रद्धांजलि

सूरजगढ़, 13 फरवरी 2025: कस्बे के खरड़िया भवन में सरोजिनी नायडू की जयंती को राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व बैंक प्रबंधक बाबूलाल बड़गुजर ने की। इस अवसर पर महाराजा सूरजमल और भारत कोकिला सरोजिनी नायडू के योगदान को याद किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर सरोजिनी नायडू और महाराजा सूरजमल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर वीर तेजाजी विकास संस्थान के अध्यक्ष जगदेव सिंह खरड़िया, आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी, शिक्षाविद् राजपाल सिंह फौगाट, योगाचार्य प्रीतम सिंह खुगांई, समाजसेवी रामस्वरूप आसलवासिया, गोल्ड मेडलिस्ट योग खिलाड़ी सुदेश खरड़िया और युवा नेता यश डैला ने अपने विचार रखे।

Advertisement's
Advertisement’s

वक्ताओं ने सरोजिनी नायडू के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान, उनके ओजस्वी वक्तृत्व कौशल और संविधान सभा में उनकी भूमिका पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि देश की प्रथम महिला राज्यपाल के रूप में उन्होंने समाज को नई दिशा दी। साथ ही, भरतपुर के शासक महाराजा सूरजमल के बलिदान और शासन शैली को याद किया गया, जिन्होंने किसानों और आम जनता के हितों के लिए संघर्ष किया।

इस अवसर पर बाबूलाल बड़गुजर द्वारा गोल्ड मेडलिस्ट योग खिलाड़ी सुदेश खरड़िया को सम्मानित किया गया। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में सज्जन कटारिया, रघुवीर भाटिया, सुरेश डाबला, मानसिंह कुलहरि, अनिल डुलानियां, मुकेश लुगरिया, रतनलाल चेतीवाल, पवन कुमार, सत्येंद्र नेहरा, खुशी, शंकर भार्गव, अमित, महमूद खान, मोहम्मद समीर, विवेक गजराज, रामस्वरूप आसलवासिया, जगदीश लोरानियां सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

प्रीतम सिंह खुगांई ने कार्यक्रम का संचालन किया, जबकि जगदेव सिंह खरड़िया ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a comment

error: Content is protected !!