Thursday, June 19, 2025
Homeपिलानीपिलानी में सामाजिक कुरीतियों पर चर्चा हेतु राष्ट्रीय जाट महासंघ की बैठक...

पिलानी में सामाजिक कुरीतियों पर चर्चा हेतु राष्ट्रीय जाट महासंघ की बैठक आयोजित

पिलानी, 10 फरवरी 2025: पिलानी स्थित सुबेदार प्रेमसिंह के आवास पर राष्ट्रीय जाट महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता महासंघ के प्रभारी कैप्टन कुलदीप मान ने की। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक कृष्णा पूनियां उपस्थित रही।

Advertisement's
Advertisement’s

बैठक के दौरान, पूर्व विधायक कृष्णा पूनियां ने समाज में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के लिए एकजुट होकर कठोर प्रयास करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज को जागरूक करने के साथ-साथ हमें अपनी पारंपरिक मान्यताओं और रिवाजों पर पुनः विचार करना होगा ताकि सामाजिक समरसता और न्याय सुनिश्चित हो सके।

महासंघ के प्रभारी कैप्टन कुलदीप मान ने विवाहों में शराब पर प्रतिबंध लगाने और दहेज प्रथा को समाप्त करने का संकल्प लेने की बात कही। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इन सामाजिक कुरीतियों से न केवल समाज का हानिपहुंचता है, बल्कि इसके कारण परिवारों में भी तनाव और विवाद उत्पन्न होते हैं।

Advertisement's
Advertisement’s

बैठक में पूर्व सरपंच संदीप पूनिया, महावीर प्रसाद, सुबेदार जयप्रकाश, अनुप कुमार, दलविर धायल, पुरूषोत्तम, बलबीर पूनिया, सुरेश कुमार और भुपेंद्र श्योराण सहित अन्य प्रमुख समाजसेवी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी ने एकजुट होकर सामाजिक कुरीतियों, जैसे दहेज प्रथा, शराब, और बाल विवाह के खिलाफ जन जागरूकता फैलाने पर बल दिया।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!