Saturday, June 21, 2025
Homeपिलानीपिलानी श्याम मन्दिर से रवाना हुआ सैंकड़ों श्रद्धालुओं का जत्था, सूरजगढ़ श्याम...

पिलानी श्याम मन्दिर से रवाना हुआ सैंकड़ों श्रद्धालुओं का जत्था, सूरजगढ़ श्याम दरबार में चढ़ाएंगे निशान

पिलानी, 8 फरवरी 2025: पिलानी से आज सैंकड़ों श्रद्धालुओं का जत्था सूरजगढ़ के लिए रवाना हुआ। श्याम मन्दिर से निशानों के साथ रवाना हुए श्रद्धालु सूरजगढ़ श्याम मन्दिर के वार्षिक उत्सव में शामिल होंगे, जहां वे श्याम दरबार में बाबा को निशान अर्पित करेंगे। मान्यता है कि निशान चढ़ाने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। यही वजह है कि फाल्गुन मेले से पहले हजारों की संख्या में श्रद्धालु पूरे जिले से सूरजगढ़ पहुंचते हैं। वार्षिक उत्सव पर सूरजगढ़ में खाटूश्याम मन्दिर के शीर्ष पर साल भर लहराने वाले मुख्य निशान की पूजा भी श्रद्धालुओं के लिए आज विशेष आकर्षण होता है।

Advertisement's
Advertisement’s

डीजे की धुनों पर नाचते-गाते श्रद्धालुओं का कस्बे में कई जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान हारे के सहारे और लखदातार के गगनभेदी जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया।

श्याम भक्त नरेश भोमिया ने बताया कि माघ शुक्ल पक्ष एकादशी पर सूरजगढ़ श्याम मन्दिर का वार्षिक उत्सव मनाया जाता है। इस अवसर पर मन्दिर में पूरे जिले से केसरिया, नारंगी और लाल निशान लेकर आने वाले भक्तों की लम्बी कतारें लगती हैं। निशान यात्रा में कई भक्त नंगे पांव चलकर श्याम बाबा के मन्दिर तक पहुंचते हैं।

यह यात्रा लगभग 23 किलोमीटर लम्बी है जिसमें श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखने लायक होते हैं। पिलानी से भी भक्त आज के दिन सूरजगढ़ पहुंचते हैं। पिलानी श्याम मन्दिर से सूरजगढ़ के लिए निशान यात्रा का यह सिलसिला पिछले 10 वर्षों से अनवरत जारी है।

Advertisement's
Advertisement’s

माघ शुक्ल पक्ष एकादशी पर आयोजित होने वाले दो दिवसीय वार्षिक उत्सव में सूरजगढ़ श्याम दरबार में निशान का पूजन किया जाता है, जो कि बाद में फाल्गुन मेले में खाटू में श्याम मन्दिर के शिखर पर लगाया जाता है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!