कंवरपुरा से सूरजगढ़ के लिए निकलेगी श्याम बाबा की 20वीं निशान यात्रा, पीले चावल बांटकर गांव में दिया न्यौता

चिड़ावा, 5 फरवरी 2025: कंवरपुरा से श्याम बाबा की 20वीं निशान यात्रा 8 फरवरी को सूरजगढ़ के लिए रवाना होगी। इस यात्रा को लेकर गांव में उत्साह का माहौल है। यात्रा से पहले विजयपुर बालाजी मंदिर में भजन संध्या और हवन का आयोजन किया जाएगा।

मंडल उपाध्यक्ष कपिल कटेवा काशी ने बताया कि आयोजन में भागीदारी बढ़ाने के लिए आज महिलाओं ने घर घर जाकर पीले चावल बांटे।

Advertisement's
Advertisement’s

मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश सैनी ने बताया कि 6 फरवरी को शाम को विजयपुर बालाजी मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। 7 फरवरी को सुबह 11:15 बजे हवन किया जाएगा। मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश सैनी और उपाध्यक्ष कपिल कटेवा ने बताया कि गांव में जनसंपर्क कर निशान यात्रा के बारे में बताया गया है।

8 फरवरी को सुबह 9:15 बजे विजयपुर कंवरपुरा से निशान यात्रा सूरजगढ़ के लिए रवाना होगी। यात्रा के दौरान जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

महिलाओं ने निशान यात्रा के लिए सिगड़ी तैयार की है। यह परंपरा कई सालों से चली आ रही है।

इस अवसर पर प्रियंका, सुमित्रा, नेहा, मोनिका, मोनिका सैनी, छीमली, रंजना, मंजू, सुनिता, माया देवी, सुनिता, सुमन, कंचन, राजबाला, माया, सुधा, भगवती देवी, विशम्भर, जगदेवा राम, विनोद, मनमोहन, मणी देवी सहित अन्य श्याम भक्त मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!