चिड़ावा, 5 फरवरी 2025: चिड़ावा के एपीएस स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्ति भी शामिल हुए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुकेश दाधीच (उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी राजस्थान), विशिष्ट अतिथि के रूप में संतोष अहलावत (पूर्व सांसद), पवन मांवडिया, डॉक्टर करण सिंह ओला, राजेश दहिया (जनरल सेक्रेटरी बीजेपी झुंझुनू), जयसिंह माठ (बीजेपी युवा अध्यक्ष झुंझुनू), डॉक्टर करण सिंह ओला और डॉक्टर उमेश शर्मा शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और गणेश पूजन से हुई। इसके बाद बच्चों ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों के प्रदर्शन ने सभी का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम में खेल और पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। इन बच्चों को लगभग 500 ट्रॉफी और प्रमाण पत्र दिए गए।

कार्यक्रम का आयोजन स्कूल के प्रधानाचार्य सुनील श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का संचालन मनमोहन शर्मा, अरविंद बलवदा, प्लाकशा, शिवानी, नुकुल, नैतिक और मोहित ने किया।
इस अवसर पर संस्था चेयरमैन डॉक्टर पायल, सरस्वती स्कूल के प्रधानाचार्य सत्यवीर सिंह भास्कर, पीआरओ डॉक्टर जी सी शर्मा, एचओडी फाउंडेशन धीरज कुमार, सिक्योरिटी ऑफिसर शमशाद खान, अंतर्राष्ट्रीय कोच राकेश कुमार, पीटीआई अरविंद कुमार सहित समस्त विद्यालय स्टाफ और विद्यार्थियों के अभिभावक उपस्थित थे।