पदमपुरा में शहीद घड़सीराम स्मारक पर धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, मोटरसाइकिल रैली निकाली

पदमपुरा में नवयुवक मंडल द्वारा शहीद घड़सीराम स्मारक पर 76वें गणतंत्र दिवस को बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर एक भव्य मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया।

मोटरसाइकिल रैली श्याम मंदिर से शुरू होकर रामदेव बाबा मंदिर और सरकारी स्कूल होते हुए शहीद स्मारक पर पहुंची। इस रैली को विनोद, कैप्टन नवीन कुमार और राजवीर खीचड़ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

शहीद स्मारक पर पालाराम झाझडिया और अशोक शर्मा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर शहीद घड़सीराम को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस कार्यक्रम में रामोतार शर्मा, उपसरपंच सुमित, नरेश दूधवाल, रवीन झाझडिया, मनोज, सोनू, स्वामी विजेंद्र, अमित शर्मा और अन्य ग्रामीण शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!