Saturday, June 21, 2025
Homeचिड़ावानारनौद मालीगांव में भामाशाहों का सम्मान, विद्यालय को मिलेगी नई सुविधाएं

नारनौद मालीगांव में भामाशाहों का सम्मान, विद्यालय को मिलेगी नई सुविधाएं

चिड़ावा, 26 जनवरी 2025: नारनौद मालीगांव स्थित शहीद जयसिंह राज्य उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में विद्यालय को विकास कार्यों के लिए सहयोग देने वाले भामाशाहों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में झुंझुनू विधायक राजेंद्र भांबू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

समारोह में विशेष रूप से, स्वर्गीय बंशीधर भांबू की स्मृति में उनके पुत्र एडवोकेट उम्मेद भांबू और तहसीलदार सनी भांबू ने सूबेदार मेजर धर्मपाल भांबू की प्रेरणा से विद्यालय में एक नए कक्ष के निर्माण की घोषणा की।

Advertisement's
Advertisement’s

सूबेदार मेजर धर्मपाल सिंह भांबू ने प्रधानाचार्य कक्ष के नवीनीकरण के लिए ₹5,100 की नगद राशि भी प्रदान की। इसके अलावा, पूर्व सरपंच मंजू भांबू के पुत्र रॉबिन भांबू ने ₹2,51,000 की लागत से एक टिन शेड का निर्माण करवाया है।

इस समारोह में चिड़ावा पंचायत समिति प्रधान रोहिताश धागड़, सीबीईओ सुशील कुमार, एसीबीओ कयूमअली, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी उमेद महला सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Advertisement's
Advertisement’s

कार्यक्रम के दौरान नवनिर्मित टिन शेड और इंटरलॉक सड़क का लोकार्पण भी किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने सभी भामाशाहों का आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!