मंड्रेला में क्रांतिकारी वीर भगत सिंह ग्रुप ने धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस, भगत सिंह चौक पर हुआ ध्वजारोहण

मंड्रेला, 26 जनवरी 2025: चिड़ावा बाइपास चौक पर क्रांतिकारी वीर भगत सिंह ग्रुप द्वारा 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। भगत सिंह चौक पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंड्रेला के रिटायर सूबेदार रामू थाकर रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई। ध्वजारोहण क्रांतिकारी वीर भगत सिंह ग्रुप के संचालक विकास मेघवाल, अध्यक्ष शमशेर योगी और पवन योगी ने किया। इस अवसर पर भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

Advertisement's
Advertisement’s

इस कार्यक्रम में ग्रुप के उपाध्यक्ष देवी लाल सैनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप योगी, अजय बेदी, अनिल मांजू, पंकज निर्मल, पंकज राठौड़, नीरज चौहान, गौतम चौहान, सुमराज वर्मा, लखन (हेमराज), सुमित बड़गोदिया, रोहन चौहान, सुमेर बोला और सूर्या शर्मा सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

विकास मेघवाल ने बताया कि यह ग्रुप हर वर्ष 26 जनवरी और 15 अगस्त को भगत सिंह चौक पर ध्वजारोहण करता है। इस साल भी इस परंपरा को निभाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!