भोबिया के विद्यालय में धूमधाम ओर हर्षोल्लास से मनाया वार्षिक उत्सव

पिलानी, 22 जनवरी 2025: ब्लॉक पिलानी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आज राजस्थान सरकार की गाइडलाइन अनुसार वार्षिक उत्सव, पूर्व विद्यार्थी दानदाता सम्मेलन आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलित कर हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री राजेश जी दहिया, अध्यक्षता सुमन चौधरी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पिलानी, विशिष्ट अतिथि प्रेमचंद खन्ना अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पिलानी, सुशीला गर्वा पीईईओ घण्डावा ने की।

Advertisement's
Advertisement’s

कार्यक्रम में विद्यार्थियो ने एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियां दी, जिसको देखकर कार्यक्रम में चार चांद लग गए।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री राजेश दहिया ने विद्यालय प्रधानाचार्य सरिता कुमारी को विद्यालय में किए गए विकास कार्य व् शैक्षिक उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए बधाई दी व् आश्वाशन दिया कि विद्यालय के कार्यों के प्रति वे हमेशा तैयार रहेंगे।

कार्यक्रम में गांव के बुजुर्गों, महिलाओ, विद्यार्थियो ओर समस्त स्टाफ ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता प्रमोद कुमार ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रधानाचार्य सरिता कुमारी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!