भोबिया को ग्राम पंचायत बनाने की मांग तेज, ग्रामीणों ने भाजपा नेता को सौंपा ज्ञापन

पिलानी: आज दिनांक 22 जनवरी, 2025 को भोबिया के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह के दौरान ग्रामीणों ने भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया को एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में भोबिया को एक अलग ग्राम पंचायत बनाने की मांग रखी गई।

विद्यालय समारोह के बाद ग्रामीणों ने सूरजगढ़ उपखंड अधिकारी सुशील कुमार को भी एक समान ज्ञापन सौंपा।

ग्रामीणों ने अपने ज्ञापन में तर्क दिया कि भोबिया के पास एक अलग ग्राम पंचायत होने की सभी योग्यताएं हैं। उन्होंने कहा कि भोबिया की जनसंख्या पर्याप्त है और यहां ग्राम पंचायत हेतु आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं।

ज्ञापन सौंपने के दौरान कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित
ज्ञापन सौंपने के दौरान गांव के बल्लाराम पहलवान, हनुमान शर्मा, पूर्व सरपंच ब्रजेश मान, मोहर सिंह मान, उम्मेद सिंह मान, इंद्र सिंह शिल्ला, अशोक मान, दयाचंद, धर्मपाल जांगिड़, आशीष, मुकेश शिल्ला, रवि मान, सुरेंद्र मान और रणधीर मान सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!