पिलानी पुलिस ने ऊंटों की अवैध तस्करी में आरोपी को किया गिरफ्तार

पिलानी, 21 जनवरी 2025: पुलिस थाना पिलानी ने ऊंटों की अवैध तस्करी और क्रूरता से परिवहन करने के मामले में आस मोहम्मद नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी ऊंट और ऊंटनी को एक पिकअप वाहन में ठूस-ठूस कर भरकर ले जा रहा था। सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने वाहन सहित तीन ऊंट-ऊंटनी को जब्त कर लिया है।

Advertisement's
Advertisement’s

दिनांक 20 जनवरी 2025 को गश्त के दौरान पिलानी पुलिस को गौरक्षकों द्वारा सूचना मिली कि एक पिकअप गाड़ी (नंबर HR 55 AM 4394) में ऊंटों को ठूंसकर ले जाया जा रहा है। वाहन को मोरवा स्थित कार्तिक होटल के पास गौरक्षकों ने रोका हुआ था। सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल सत्यनारायण पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान गाड़ी में दो नर ऊंट और एक मादा ऊंटनी को क्रूरता से भरकर ले जाया जा रहा था। उनके पैर बांधकर रखे गए थे, और पानी या चारे की कोई व्यवस्था नहीं थी।

वाहन चालक ने अपना नाम आस मोहम्मद पुत्र नूर अली (उम्र 39 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 18, केतीपुरा मोहल्ला, बागपत, थाना कोर्ट रोड, कोतवाली, जिला बागपत, उत्तर प्रदेश बताया। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और ऊंटों सहित वाहन को जब्त कर लिया।

Advertisement's
Advertisement’s

इस मामले में राजस्थान ऊंट (वध का प्रतिषेध और अस्थायी प्रव्रजन या निर्यात का विनियमन) अधिनियम, 2015 की धारा 6 और 8 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी से पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!