राजश्री शर्मा ने अंतर-विद्यालयी नृत्य प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

चिड़ावा, 21 जनवरी 2025: फरीदाबाद के ‘अग्रवाल पब्लिक स्कूल’ सेक्टर तीन में 19 जनवरी को आयोजित ‘प्रतिभा से प्रगति की ओर’ नामक अंतर-विद्यालयी नृत्य प्रतियोगिता में झुंझुनू जिले के चिड़ावा निवासी डॉ. ओमप्रकाश पचरंगिया की दोहित्री राजश्री शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में फरीदाबाद के विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

राजश्री शर्मा फरीदाबाद के ‘सेंट कोलंबस स्कूल’ दयाल बाग की छात्रा हैं। उन्होंने अपने उत्कृष्ट नृत्य प्रदर्शन से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया और प्रथम पुरस्कार जीतकर अपने परिवार और स्कूल का नाम रोशन किया।

Advertisement's
Advertisement’s

इस प्रतियोगिता के दौरान स्टैंड-अप कॉमेडी, पोस्टर मेकिंग और कार्ड मेकिंग जैसी अन्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं में भी विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

चिड़ावा के ख्यातनाम साहित्यकार डॉ. ओमप्रकाश पचरंगिया विश्व के पांच हजार हस्तियों में शामिल हैं। उनकी दोहित्री राजश्री शर्मा की इस उपलब्धि पर पूरे परिवार को गर्व है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!