बेटी रक्षिता की याद में मां सरस्वती मंदिर का लोकार्पण

सिंघाना, 20 जनवरी 2025: शहीद धर्मपाल सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बलौदा में स्व. कुमारी रक्षिता (बुगल) की याद में उनके माता-पिता कुसुम और दारासिंह विकास अधिकारी, सिंघाना द्वारा निर्मित मां सरस्वती मंदिर का लोकार्पण किया गया। यह कार्यक्रम रक्षिता के 18वें जन्मदिन पर आयोजित किया गया।

बेटी रक्षिता की याद में मां सरस्वती मंदिर का लोकार्पण

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राधानाचार्य ओमप्रकाश गोयल ने की। माजरी आश्रम के महंत श्री कृष्ण स्वरूप कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, वृक्षारोपण और गौ माता की रक्षा पर जोर दिया। उन्होंने रक्षिता के माता-पिता को मंदिर निर्माण के लिए बधाई दी।

Advertisement's
Advertisement’s

सम्पादक भीम प्रज्ञा हरेश पंवार ने रक्षिता के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी असामयिक मृत्यु एक बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा कि रक्षिता की याद में किए जा रहे सामाजिक कार्य उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि हैं।

दारासिंह विकास अधिकारी ने बताया कि रक्षिता की याद में पिछले साल उरीका में भी मां सरस्वती का मंदिर बनवाया गया था। उन्होंने कहा कि रक्षिता की याद में कई सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं और भविष्य में भी ऐसे कार्य जारी रहेंगे।

बेटी रक्षिता की याद में मां सरस्वती मंदिर का लोकार्पण

कार्यक्रम में अन्य गणमान्य व्यक्ति जैसे सिंघाना प्रधान सोनू कुमारी, पंचायत समिति सदस्य वर्षा सोमरा, राजवीर गुर्जर, हवासिंह, अन्तराष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी घमन सिंह, निदेशक श्रीमती भलिया देवी, निदेशक श्री उमराव सिंह आर्य, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी भिवानी दर्शानन्द, तहसीलदार सुरजगढ चन्द्र शेखर यादव, तहसीलदार सिंघाना सत्यनारायण सेन, सेवानिवृत प्रधानाचार्य ओमप्रकाश बरवड़, प्रभुसिंह शेखावत, सम्पादक के.टी.आर नरेन्द्र सिंह स्वामी आदि ने भी भाग लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और रक्षिता को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन शीशराम, हरेश पंवार और पवन कुमार ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!