राष्ट्रीय जाट महासंघ की खेतड़ी ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी गठित

खेतड़ी, 20 जनवरी 2025: खेतड़ी नगर स्थित चौधरी कॉलोनी में शमशेर सिंह चौधरी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय जाट महासंघ की खेतड़ी ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।

Advertisement's
Advertisement’s

राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने खेतड़ी ब्लॉक अध्यक्ष मनोज कुमार श्योराण की अभिशंषा पर गठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को प्रदेशाध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया द्वारा पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

राष्ट्रीय जाट महासंघ के राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया के खेतड़ी नगर पहुंचने पर ब्लॉक पदाधिकारियों द्वारा साफा व माला पहनाकर के स्वागत सम्मान किया।

Advertisement's
Advertisement’s

इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष ने खेतड़ी ब्लॉक की कार्यकारिणी का विस्तार इस प्रकार किया , ब्लॉक प्रभारी श्रीराम तेतरवाल, ब्लॉक उपाध्यक्ष शीशराम भगासरा, ब्लॉक उपाध्यक्ष हरपाल सिंह गजराज, ब्लॉक उपाध्यक्ष सुरेश श्योराण बनाने के साथ ही ब्लॉक महासचिव सुमेश कुमार बलवदा, ब्लॉक सचिव उम्मेद सिंह गजराज, ब्लॉक सचिव हिरा सिंह नेहरा, ब्लॉक सचिव शुभम लाम्बा के साथ ही कृपाल सिंह बलवदा को ब्लॉक सलाहकार नियुक्त कर सभी पदाधिकारियों को खेतड़ी ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!