Monday, February 16, 2026
Homeझुन्झुनूशहीद भवानी सिंह लांबा की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन 8...

शहीद भवानी सिंह लांबा की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन 8 नवम्बर को। झुन्झुनू क्षेत्र मे किया जा रहा है,

रक्तदान शिविर के बैनर व पोस्टर का विमोचन।

नीमकाथाना। अमित अग्रवाल।
जिले के नजदीकी ग्राम सिरोही के लाडले शहीद भवानी सिंह लांबा की द्वितीय पुण्यतिथि शहीद स्मारक स्थल ढाणी आशावाली सिरोही मे दिनांक 08 नवंबर 2023 को मनाई जाएगी। पुण्यतिथि के अवसर पर शहीद को श्रद्धांजलि दी जाएगी व विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए शहीद स्मारक समिति की युवा टीम द्वारा बैनर व पोस्टर का विमोचन क्षेत्र की सभी प्रमुख पंचायत व आसपास के क्षेत्रों में पहुंचकर करवाया जा रहा हैं।

8 नवम्बर को आयोजित

समिति के महेंद्र तेतरवाल ने बताया कि 8 नवम्बर को आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर के लिए बैनर व पोस्ट का विमोचन जिले के आसपास के क्षेत्र में करवाया जा रहा है, जो अक्टूबर माह के अंतिम दिनों से ही प्रारंभ किया जा चुका है। इसके लिए शहीद स्मारक समिति की युवा टीम आसपास के सभी गाँवो में जाकर रक्तदान के लिए लोगों को प्रेरित कर रही है। समिति ने क्षेत्र वासियों से शहीद की पुण्यतिथि पर आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर को सफल बनाने का आग्रह किया है तथा देश की रक्षा में शहीद हुए फौजी को श्रद्धांजलि अर्पित जरूर करने की अपील की।

पोस्टर बैनर विमोचन कार्यक्रम के तहत टीम तेतरवालों का बास, भगेगा, भगोठ, हरजनपुरा, गणेश्वर, प्रितमपुरी, बामरङा टोल, थोई में पहुंचकर रक्तदान शिविर व शहीद सम्मान के बैनर पोस्टर का विमोचन करवाया गया। उपरोक्त गांवों के मुख्य चौक पर पहुंचकर गांव के लोगों से शहीद सम्मान में आयोजित श्रद्धांजलि व रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की ग्रामीणों से अपील की गयी।

ये न्यूज़ भी पढ़े – पिलानी विधानसभा क्षेत्र के लिए दूसरे दिन भी नहीं करवाया किसी ने नामांकन दाखिल, किसान नेता अनुराग जोया ने नामांकन के लिए फॉर्म लिया।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!