समाचार झुंझुनूं 24
पल-पल की खबर
☰ कैटेगरी
📰 कैटेगरी
Uncategorizedअन्तर्राष्ट्रीयअपराधअलसीसर-मलसीसरउदयपुरवाटीउदयपुरवाटीखेतड़ीखेलगुढागुढागौड़जीचिड़ावाचूरूजयपुरझुन्झुनूडुंडलोददेशदेश-विदेश-राज्यनरहड़नवलगढ़नीमकाथाना

पिलानी विधानसभा क्षेत्र के लिए दूसरे दिन भी नहीं करवाया किसी ने नामांकन दाखिल, किसान नेता अनुराग जोया ने नामांकन के लिए फॉर्म लिया।

विधानसभा चुनाव के लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है लेकिन पिलानी विधानसभा क्षेत्र के लिए आज दूसरे दिन भी कोई नामांकन नहीं दाखिल किया गया।

सोमवार को नामांकन के पहले दिन 2 उम्मीदवारों ने फॉर्म लिए थे, आज भी किसान नेता अनुराग जोया ने नामांकन के लिए फॉर्म जारी करवाया है।

कांग्रेस और बीजेपी ने आज भी जिले में पिलानी और खेतड़ी तथा कांग्रेस ने उदयपुरवाटी के लिए किसी उम्मीदवार के नाम पर मोहर नहीं लगाई है, लिहाजा इन क्षेत्रों में चुनावी सरगर्मियां परवान नहीं चढ़ पाई हैं और माहौल में एक अजीब सी शांति है। टिकट के उम्मीदवारों के साथ ही क्षेत्र के लोग भी टिकटों की घोषणा का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के द्वारा टिकट की घोषणा के बाद ही चुनाव का असली रंग लोगों के सर चढ़कर बोलेगा। हालांकि गांव-चौपालों में अब प्रमुख चर्चा चुनाव और टिकट ही है।

ये न्यूज़ पढ़े – पिलानी पुलिस की कार्यवाही : मारपीट के मामले में फरार आरोपी सहित अंडों की थड़ी पर गांजा बेचते हुए 1 को गिरफ्तार किया।

Leave a comment

error: Content is protected !!
BREAKING
समाचार झुंझुनूं 24 पर पढ़ें झुंझुनूं, राजस्थान, देश और दुनिया की ताजा खबरें चिड़ावा, पिलानी, झुंझुनूं, खेतड़ी और राजस्थान की हर बड़ी अपडेट सबसे पहले क्रिकेट, राजनीति, शिक्षा, मौसम और लाइव अपडेट्स लगातार देखें