क्वान कि डो की नेशनल लेवल की चैम्पियनशिप में मंडेलिया महाविद्यालय की छात्रा खुशबू ने जीता सिल्वर मेडल, महाविद्यालय में हुआ सम्मान

पिलानी, 8 जनवरी 2025: पिलानी के श्रीमती इंद्रमणि मंडेलिया शिक्षा निकेत महाविद्यालय की छात्रा खुशबू ने वियतनामी मार्शल आर्ट क्वान कि डो की नेशनल लेवल की चैम्पियनशिप में खेलते हुए राजस्थान के लिए सिल्वर मेडल हासिल किया है। चैम्पियनशिप का आयोजन मध्यप्रदेश एमेच्योर क्वान कि डो एसोसिएशन द्वारा किया गया था। इंदौर में 4-5 जनवरी को आयोजित छठी क्वान कि डो राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छात्रा खुशबू ने राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में श्रीमती इंद्रमणि मंडेलिया शिक्षा निकेत महाविद्यालय, पिलानी के बीए तृतीय वर्ष की छात्रा खुशबू ने राजस्थान प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक प्राप्त किया है एवं प्रदेश तथा महाविद्यालय का मान बढ़ाया है l

Advertisement's
Advertisement’s

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि भारत में क्वान कि डो मार्शल आर्ट का तेजी से लोकप्रिय हो रहा एक खेल है। इस खेल की राष्ट्रीय स्पर्धा में महाविद्यालय की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा खुशबू ने रजत पदक प्राप्त कर महाविद्यालय और झुंझुनूं जिले के साथ ही प्रदेश का भी मान बढ़ाया है। उन्होंने बताया कि मंडेलिया महाविद्यालय शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ सह शैक्षणिक गतिविधियों के प्रति भी पूर्ण समर्पित है, जिसका परिणाम विद्यार्थियों की इस प्रकार की सफलताओं में दिखाई दे रहा है।

महाविद्यालय पहुंचने पर छात्रा खुशबू का माला पहनाकर एवम् मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय उप प्राचार्या डॉक्टर दीप्ति कौशिक, व्याख्याता सोनिया माथुर, नितेंद्र पाठक, संदीप सैनी, शारीरिक शिक्षक कैलाश चंद्र सैनी, गोविंद वर्मा, परवीन, डॉ त्रिवेणी, डॉ सावित्री, विनोद नेहरा, सुरेश सैनी, कैप्टन विजेंद्र सिंह शेखावत, सुरेंद्र शर्मा, सुरेश हमीनपुर, मनीषा सैनी, ज्योति वर्मा, डॉ बाला कुल्हरि, राहुल, विजय कुमार सहित समस्त महाविद्यालय स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!