न्यूयॉर्क: न्यूयॉर्क के क्वीन्स इलाके में स्थित प्रसिद्ध अमाचूरी नाइट क्लब में देर रात गोलीबारी की घटना सामने आई। इस मास शूटिंग में 11 लोग घायल हो गए हैं। घटना के तुरंत बाद न्यूयॉर्क पुलिस विभाग की कई यूनिट्स और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में भारी संख्या में पुलिसकर्मी और आपातकालीन सेवाएं क्लब के बाहर तैनात देखी जा सकती हैं।

नाइट क्लब: शहर का प्रमुख हाई-एनर्जी स्पॉट

अमाचूरी नाइट क्लब को न्यूयॉर्क के सबसे प्रसिद्ध हाई-एनर्जी नाइट स्पॉट्स में से एक माना जाता है। घटना के समय बड़ी संख्या में लोग क्लब में मौजूद थे। हालांकि, न्यूयॉर्क पुलिस विभाग ने अब तक गोलीबारी के कारणों या संदिग्धों के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है।

न्यू ऑर्लिन्स: तेज रफ्तार ट्रक ने लोगों को रौंदा, 15 घायल

इस घटना से कुछ घंटे पहले न्यू ऑर्लिन्स में एक तेज रफ्तार ट्रक ने भीषण हादसा किया, जिसमें 15 लोग घायल हो गए। स्थानीय प्रशासन ने बताया कि ट्रक चालक तेज गति से नियंत्रण खो बैठा और पैदल चलने वालों को रौंदता चला गया। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

लास वेगस: ट्रंप इंटरनेशनल होटल के बाहर साइबरट्रक में ब्लास्ट

न्यू ऑर्लिन्स की घटना के कुछ ही घंटों बाद लास वेगस में ट्रंप इंटरनेशनल होटल के बाहर खड़ी टेस्ला की साइबरट्रक में अचानक विस्फोट हो गया। ब्लास्ट इतना तेज था कि आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन वाहन और आसपास की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।

24 घंटे में तीन घटनाओं से मची सनसनी

पिछले 24 घंटों में अमेरिका में तीन बड़ी घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पहले न्यू ऑर्लिन्स में ट्रक हादसा, फिर लास वेगस में ब्लास्ट और अब न्यूयॉर्क के नाइट क्लब में फायरिंग। इन घटनाओं ने नागरिकों में भय का माहौल पैदा कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!